Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : हिमाचल में चिट्टा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, सप्लायर गिरफ्त में

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 11, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शिमला पुलिस ने पंजाब की सीमा से संचालित हो रहे एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के एक मुख्य सप्लायर मोती निवासी न्यू शिमला को बालूगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 23.720 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच के आधार पर पुलिस को यह पता चला कि यह गिरोह अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट और फिरोजपुर जैसे पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के जिलों से नशे की खेप लाकर हिमाचल के विभिन्न जिलों में सप्लाई कर रहा था। गिरोह का सरगना पंजाब के अमृतसर से बताया जा रहा है, जबकि गिरोह से जुड़े 23 अन्य तस्करों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

    पंजाब से हिमाचल तक फैला नेटवर्क

    आरोपी मोती पंजाब से नूरपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर होते हुए शिमला पहुंचा था। इसी दौरान शिमला पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा गया। इस गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने हमीरपुर में दबिश दी तो वहां से भी 130 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसकी सप्लाई इसी गिरोह द्वारा की गई थी। पुलिस ने गिरोह के नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए इसकी गतिविधियों की गहराई से जांच शुरू कर दी है। नशे के कारोबार से जुड़े कई अन्य तस्करों और उनके ठिकानों की पहचान की जा रही है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था, और अब पुलिस इसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है।

     

    #Chitta Gang Busted #Chitta Smuggler Arrested #Drug Smuggling Himachal #Himachal Drug News #Inter-state Drug Trafficking #Narcotics Arrest India #Punjab Himachal Drug Link #Shimla Police Action #Shimla SSP Sanjeev Gandhi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में खुलासा, ऑफिस में प्रताड़ना झेल रहे थे नेगी
    Next Article Shimla : एचपीयू यूसीबीएस में बीबीए और बीसीए में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, 17 मई को होगी परीक्षा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Accident: पशाड़ा कैंची के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

    November 16, 2026

    Crime: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर, 72 ग्राम हेरोइन बरामद, 1.02 लाख रुपये नकद जब्त

    November 16, 2026

    Shimla: नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS एक्ट के तहत 8 और आदतन तस्कर निरुद्ध

    November 10, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Una Crime: दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर दंपती की मौत

    November 9, 2026

    Gambling: बद्दी में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, 9.18 लाख रुपये नकद बरामद

    November 9, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने का आरोप, पूर्व जेई समेत तीन पर विजिलेंस केस

    November 6, 2026

    Shimla Crime News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज से चंडीगढ़ तक पहुंची शिमला पुलिस, तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Hamirpur : बिना अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर भाजपा विधायक डॉ. जनक राज पर FIR दर्ज

    August 21, 2026

    Rampur Bushahr: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी व ग्रेच्यूटी को लेकर भरी हुंकार, दिल्ली में धरने की चेतावनी

    December 7, 2025

    लंबित राजस्व मामलों का तत्परता से निपटारा करें राजस्व अधिकारी – उपायुक्त

    February 11, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन

    April 1, 2026

    Rampur Bushahr:एसजेवीएन द्वारा 23वीं वेंडर डेवलपमेंट मीट का सफल आयोजन

    March 26, 2025

    Shimla : भारत विरोधी बयान पर डॉ. बिंदल ने सैम पित्रोदा को घेरा

    February 18, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 4 7
    Users Today : 79
    Total Users : 129047
    Total views : 251978
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.