Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, November 7
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो मामलों में पंजाब से बलबीर सिंह उर्फ फौजी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अमृतसर और दूसरा लुधियाना से पकड़ा गया। पुलिस जांच में ननखड़ी और कोटखाई में सक्रिय सप्लाई नेटवर्क के तार पंजाब से जुड़े मिले। वर्ष 2026 में अब तक 94 मुख्य तस्करों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए शिमला पुलिस ने पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हिमाचल में पहले दर्ज चिट्टा तस्करी के मामलों की जांच के दौरान सामने आए सप्लाई नेटवर्क के आधार पर की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को अमृतसर और दूसरे को लुधियाना से पकड़ा है। दोनों पर पहले भी नशा तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/11/PC-ASP.mp4

    शिमला की एडिशनल एसपी मेहर पंवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पहले मामले में शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने रामपुर उपमंडल के ननखड़ी क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय बताए जा रहे बलबीर सिंह उर्फ फौजी को अमृतसर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। उसकी तलाश में पुलिस टीम करीब एक सप्ताह से लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने मोबाइल नंबर बदल दिए थे और पुराने ठिकाने भी छोड़ दिए थे।

    यह मामला 27 अक्तूबर को शोघी बैरियर पर हुई कार्रवाई से जुड़ा है। उस दिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर निवासी रेशम सिंह को 257 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि बरामद चिट्‌टा ननखड़ी के बलबीर सिंह तक पहुंचाया जाना था। इसके बाद पुलिस ने बलबीर की तलाश शुरू की। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद 5 नवंबर को अमृतसर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आबकारी और एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े छह मामले दर्ज हैं। उसे पहले भी 107 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा जा चुका है।

    दूसरी कार्रवाई कोटखाई थाना क्षेत्र के एक मामले में की गई। 27 सितंबर को ठियोग उपमंडल की डिटेक्शन टीम ने गुम्मा में रूपेश, शिवम और लालू कुमार उर्फ कृष्णा को 50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि तीनों आरोपी लुधियाना निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा से चिट्टा खरीदकर हिमाचल में बेचने के लिए लाते थे। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 5 नवंबर को लुधियाना में दबिश देकर गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो चिट्टा तस्करी से संबंधित हैं। इन मामलों में उसे क्रमशः 415 ग्राम और 230 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था।

    इस साल 94 मुख्य तस्कर गिरफ्तार

    शिमला पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 94 मुख्य नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2025 में आठ और 2024 में 15 मुख्य तस्करों को पकड़ा गया था। पुलिस ने दावा किया है कि वर्ष 2026 में अब तक 69 बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है, जबकि वर्ष 2024 और 2025 में ऐसे चार नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पुलिस का कहना है कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

    #ARBtimes #ChittaSmuggling #DrugTrafficking #HimachalPolice #himachalpradesh #PunjabNews #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन
    Next Article Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना स्थल पर अवैध खनन का मामला गरमाया, माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    November 7, 2026

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    November 7, 2026

    Shimla: शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना मामले से न हटाए एससी/एसटी एक्ट की धाराएं – उपायुक्त

    November 6, 2026

    Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने का आरोप, पूर्व जेई समेत तीन पर विजिलेंस केस

    November 6, 2026

    Shimla Crime News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज से चंडीगढ़ तक पहुंची शिमला पुलिस, तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    November 5, 2026

    Himachal High Court : रेणुकाजी झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक

    November 5, 2026

    Shimla News : दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन, 1,444 श्रमिक परिवारों को मिलेगी 6.10 करोड़ की सहायता

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Shimla : नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में दोषी को डेढ़ साल का कठोर कारावास

    November 3, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूली बसों के लिए 15 साल की आयु सीमा वैध, निजी संस्थानों की याचिकाएं खारिज

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Shimla News : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, 14 से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 4 2 8
    Users Today : 28
    Total Users : 128428
    Total views : 250734
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.