Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, November 7
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीजी/एसएस पॉलिसी में संशोधन कर अनुबंध डॉक्टरों और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों को एमडी, एमएस और एमडीएस में 33.33 फीसदी कोटे का लाभ दिया है। चयनित जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को 40 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों की पीजी और सुपर स्पेशलिटी (पीजी/एसएस) पॉलिसी में संशोधन कर अनुबंध आधार पर नियुक्त चिकित्सकों और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों को राहत दी है। अब नियमित जनरल ड्यूटी ऑफिसर के पद पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले इन डॉक्टरों को भी उच्च शिक्षा के लिए नीति का लाभ मिल सकेगा।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, संशोधित प्रावधानों के तहत पात्र अनुबंध डॉक्टरों और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों को पीजी (एमडी/एमएस) तथा पीजी (एमडीएस) पाठ्यक्रमों में 33.33 प्रतिशत कोटे का लाभ मिलेगा। इसके माध्यम से वे प्रदेश के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में स्नातकोत्तर शिक्षा हासिल कर सकेंगे। अनुबंध आधार पर नियुक्त डॉक्टरों की नियुक्ति कार्मिक विभाग की ओर से समय-समय पर निर्धारित शर्तों के अनुसार होनी चाहिए।

    हालांकि, पीजी कोर्स के दौरान जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों को उतना ही स्टाइपेंड दिया जाएगा, जितना सीधे भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को देय है। पीजी में चयनित जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को प्रदेश सरकार के साथ दो साल का बॉन्ड भरना होगा। इसकी राशि 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। बॉन्ड में पीजी पूरी करने के बाद एक साल की अनिवार्य फील्ड पोस्टिंग भी शामिल होगी।

    अधिसूचना के अनुसार, पीजी पूरी करने के बाद डॉक्टरों को जॉब ट्रेनी के रूप में बची हुई सेवा अवधि भी पूरी करनी होगी। जॉब ट्रेनी की अवधि समाप्त होने के बाद ही पीजी कोर्स के लिए निर्धारित बॉन्ड की अवधि शुरू होगी। यानी संबंधित डॉक्टरों को पहले अपनी शेष जॉब ट्रेनी सेवा पूरी करनी होगी और उसके बाद बॉन्ड की अवधि पूरी करनी होगी।

    संशोधित नीति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अनुबंध आधार पर नियुक्त जीडीओ और जॉब ट्रेनी डॉक्टरों की सेवाओं का नियमितीकरण सरकार की ओर से समय-समय पर अधिसूचित नीति के अनुसार किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या भर्ती के अन्य निर्धारित माध्यमों से भी नियुक्तियां की जा सकेंगी।

     

    #ARBtimes #DoctorNews #HealthDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #MedicalEducation #PGPolicy
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi News : सिया हत्याकांड में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना मामले से न हटाए एससी/एसटी एक्ट की धाराएं – उपायुक्त

    November 6, 2026

    Himachal High Court : रेणुकाजी झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक

    November 5, 2026

    Shimla News : दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन, 1,444 श्रमिक परिवारों को मिलेगी 6.10 करोड़ की सहायता

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Shimla : नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में दोषी को डेढ़ साल का कठोर कारावास

    November 3, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूली बसों के लिए 15 साल की आयु सीमा वैध, निजी संस्थानों की याचिकाएं खारिज

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Shimla News : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, 14 से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन

    November 2, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Shimla : चिट्‌टे के खिलाफ खेल मैदानों से जंग: हिमाचल में 20 नवंबर से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

    November 1, 2026

    Shimla : कोटखाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार,

    October 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 4 1 4
    Users Today : 14
    Total Users : 128414
    Total views : 250714
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.