Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, November 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना मामले से न हटाए एससी/एसटी एक्ट की धाराएं – उपायुक्त

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने एससी/एसटी एक्ट की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना धाराएं न हटाई जाएं। जिला में 18 मामले दर्ज, पीड़ितों को 6.87 लाख रुपये की राहत राशि वितरित।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों को प्रदान की जा रही राहत एवं पुनर्वास सुविधाओं, न्यायालयों में लंबित मामलों तथा पुलिस थानों में दर्ज मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की भूमिका, जिम्मेदारियों और पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध करवाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। अधिनियम के तहत पीड़ितों को विभिन्न श्रेणियों में न्यूनतम 85 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 8 लाख 25 हजार रुपये तक की राहत राशि प्रदान करने का प्रावधान है।
    उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश किए कि लंबित चल रहे मामलों में किसी भी प्रकार की धारा को शिकायतकर्ता की सूचना के बिना नहीं हटाया जाए। बैठक में ऐसे 7 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई जिनमें अन्वेषण लंबित है।

    न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा

    बैठक में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार जिला शिमला के विभिन्न न्यायालयों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कुल 49 मामले लंबित हैं। इनमें वर्ष 2018 के 2, वर्ष 2019 का 1, वर्ष 2020 का 1, वर्ष 2022 के 2, वर्ष 2023 के 2, वर्ष 2024 के 15, वर्ष 2025 के 19 तथा वर्ष 2026 के 7 मामले शामिल हैं।
    वहीं, रामपुर न्यायालय में इस अधिनियम के तहत 5 मामले लंबित हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 में सत्र न्यायालय शिमला द्वारा 2 मामलों का निपटारा भी किया गया।

    पुलिस थानों में 18 मामले दर्ज

    बैठक में बताया गया कि 1 जून से 30 सितंबर, 2026 तक जिला शिमला के विभिन्न पुलिस थानों में अधिनियम के तहत कुल 18 मामले पंजीकृत किए गए हैं। इनमें जुलाई माह में 5, अगस्त में 9 तथा सितम्बर माह में 4 मामले दर्ज हुए। इसके अतिरिक्त 31 मामलों जिनमें रद्द रिपोर्ट का अनुमोदन होना था, की भी समीक्षा की गई और एक माह बाद इन मामलों पर पूर्ण ब्यौरे के साथ चर्चा की जाएगी ताकि इन मामलों को रद्द करने या अन्य कार्यवाही अमल में लाने के सन्दर्भ में निर्णय लिया जा सके।

    जागरूकता शिविरों के माध्यम से किया जा रहा जागरूक
    अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों और नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न तहसीलों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में प्रस्तुत विवरण के अनुसार रामपुर, कुमारसैन, शिमला ग्रामीण, जुब्बल, रोहड़ू, कोटखाई, ठियोग, चौपाल, ननखड़ी, शिमला शहरी, सुन्नी और चिड़गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए गए हैं।
    इसके अतिरिक्त जिला के विभिन्न उपमंडलों में भी सतर्कता एवं जागरूकता से संबंधित बैठकों का आयोजन किया गया है, ताकि अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा सके।

    पीड़ितों को 6.87 लाख रुपये की राहत राशि वितरित
    बैठक में पीड़ितों को प्रदान की गई राहत राशि की भी समीक्षा की गई। प्रस्तुत विवरण के अनुसार 1 जून से 30 सितंबर, 2026 तक विभिन्न मामलों में प्रभावित व्यक्तियों को कुल 6,87,280 रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह सहायता राशि पीड़ितों एवं प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने तथा उन्हें राहत उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

    यह रहे मौजूद
    बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ यशपाल रांटा, जिला अटार्नी, जिला कल्याण अधिकारी कपिल देव शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    #AnupamKashyap #ARBtimes #AtrocityPreventionAct #HimachalNews #ReliefFund #SCSTAct #ShimlaDC #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal High Court : रेणुकाजी झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक

    November 5, 2026

    Shimla News : दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन, 1,444 श्रमिक परिवारों को मिलेगी 6.10 करोड़ की सहायता

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Shimla : नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में दोषी को डेढ़ साल का कठोर कारावास

    November 3, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूली बसों के लिए 15 साल की आयु सीमा वैध, निजी संस्थानों की याचिकाएं खारिज

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Shimla News : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, 14 से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन

    November 2, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Shimla : चिट्‌टे के खिलाफ खेल मैदानों से जंग: हिमाचल में 20 नवंबर से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

    November 1, 2026

    Shimla : कोटखाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार,

    October 30, 2026

    शिमला फोरलेन सुरंग विवाद : हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, 600 करोड़ बांटने के बाद क्यों बदला प्लान?

    October 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 3 6 7
    Users Today : 70
    Total Users : 128367
    Total views : 250645
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.