एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर ने सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों पर नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश सहित प्रदेश के बाहर की जाएंगी।
इन पदों के लिए दसवीं पास अथवा फेल अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 से 95 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों को आठ घंटे की ड्यूटी के लिए 17,000 से 19,000 रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 20,000 से 24,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआई, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें कंपनियों, फोरलेन परियोजनाओं, मॉल, शोरूम और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक का नाम किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और रोजगार पंजीकरण पत्र सहित निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचना होगा। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
साक्षात्कार का कार्यक्रम
- 29 अगस्त 2026: उप-रोजगार कार्यालय, सरकाघाट — सुबह 10:30 बजे
- 31 अगस्त 2026: जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार) — सुबह 10:30 बजे
- 1 सितंबर 2026: उप-रोजगार कार्यालय, पधर — सुबह 10:30 बजे
- 2 सितंबर 2026: उप-रोजगार कार्यालय, थुनाग — सुबह 10:30 बजे
- 3 सितंबर 2026: उप-रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर — सुबह 10:30 बजे
- 5 सितंबर 2026: उप-रोजगार कार्यालय, करसोग — सुबह 10:30 बजे
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।
