Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में सफाई कर्मचारियों से अतिरिक्त काम करवाने का विरोध

    खनेरी अस्पताल में सफाई कर्मचारियों से अतिरिक्त कार्य करवाने और श्रम कानूनों के कथित उल्लंघन के विरोध में ठेका मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन किया। आंदोलन तेज करने की चेतावनी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    खनेरी अस्पताल में सफाई के अतिरिक्त काम करवाने के विरोध में प्रदर्शन करते मजदूर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लेक्स खनेरी में सफाई कार्य कर रहे ठेका मजदूरों से सफाई के अलावा अन्य कार्य करवाने, कथित तौर पर धमकाने और श्रम कानूनों को लागू न करने के विरोध में खनेरी अस्पताल में ठेका मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला कमेटी सदस्य देविंद्र, यूनियन अध्यक्ष अंबिका, महासचिव सुनामणि और मिलाप नेगी ने कहा कि खनेरी अस्पताल रामपुर, किन्नौर, आनी, कुमारसैन और करसोग सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिससे अस्पताल में लगातार आवाजाही बनी रहती है।

    उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर के निर्माण के बाद अस्पताल में सफाई का कार्य और बढ़ गया है, लेकिन वर्ष 2015 के बाद सफाई कर्मचारियों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इसके कारण मौजूदा कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

    यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से उनके पदनाम ‘स्वीपर/सफाई कर्मचारी’ के बजाय मल्टी टास्क वर्कर की तरह दवाइयों की पेटियां उठाने, कुर्सी-टेबल साफ करने और अन्य ऐसे कार्य करवाए जा रहे हैं, जो उनके निर्धारित कार्यक्षेत्र से बाहर हैं। यूनियन ने इसे श्रम नियमों के विपरीत बताते हुए ऐसे कार्यों को तत्काल बंद करने की मांग की।

    यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि जब मजदूर अपने अधिकारों की बात करते हैं या पदनाम से बाहर का कार्य करने से इनकार करते हैं तो उन्हें कथित तौर पर नौकरी से निकालने और ‘देख लेने’ की धमकियां दी जाती हैं। यूनियन नेताओं ने कहा कि मजदूरों को डराने-धमकाने के बजाय उनके अधिकारों और श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने श्रम विभाग से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

    यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन के व्यवहार से सफाई कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि एक कर्मचारी की कथित धमकी के बाद सफाई कर्मचारी सीता की तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। यूनियन ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    यूनियन की प्रमुख मांगें

    यूनियन ने अस्पताल प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, कर्मचारियों से उनके पदनाम और निर्धारित कार्य के अनुरूप ही काम लेने तथा अतिरिक्त कार्य के लिए मजबूर न करने की मांग की। इसके अलावा श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ठोस कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई।

    यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सफाई कर्मचारियों से उनके पदनाम से बाहर के कार्य करवाने और कथित तौर पर धमकाने का सिलसिला जारी रहा तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर हड़ताल कर अस्पताल का सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी भी दी गई। यूनियन ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी।

    #ARBtimes #CITU #ContractWorkers #himachalpradesh #KhaneriHospital #Rampur #खनेरीअस्पताल #ठेकामजदूर #मजदूरयूनियन #रामपुर #शिमला #श्रमकानून #सफाईकर्मचारी #सीटू #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleJob: सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित, 29 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे साक्षात्कार
    Next Article Shimla: श्यामार्क ब्रांड से हिमाचल के ग्रामीण उत्पादों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान : विक्रमादित्य सिंह
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur News: राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    October 6, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक नीरथ में आयोजित, 27 अक्टूबर के प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    September 29, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी क्षेत्र में विभागों की बदहाली पर कौल सिंह नेगी ने सरकार को घेरा

    September 27, 2026

    Citu: दिल्ली में मजदूर प्रतिरोध के लिए रामपुर से सैकड़ों मजदूर होंगे लामबंद

    September 25, 2026

    Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार

    September 20, 2026

    Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में युवा कांग्रेस की बैठक, नवनियुक्त जोन प्रभारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    September 18, 2026

    BJP: भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    September 14, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr News: परिवहन निगमों के निजीकरण पर रोक की मांग, 21 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 8 0
    Users Today : 61
    Total Users : 125980
    Total views : 246886
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.