एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला शक्ति संगठन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, समाजहित एवं सेवा कार्यों को गति देने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज और राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्षा ने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रामपुर महिला मोर्चा की अध्यक्षा प्रोमिला मेहता, भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीना शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य रीता जोशी सहित जिला की दायित्ववान पदाधिकारी, रामपुर महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
बैठक के अंत में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित में सेवा कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
