Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, October 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने करीब पांच दशक तक प्रदेश की राजनीति और लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाए रखा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली सहित हिमाचल के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 18, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सराहन में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के बाद फोटाे खिंचवाते हुए।

    सराहन। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण रविवार को सराहन में किया गया। बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने केवल हिमाचल की राजनीति में ही नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के दिलों में भी करीब पांच दशकों तक विशेष स्थान बनाए रखा। वह दूरदर्शी राजनेता और आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं थी। रामपुर और रोहड़ू से लेकर ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, कुल्लू, आनी, पांगी, भरमौर और लाहौल-स्पीति तक लोगों के बीच उनका विशेष प्रभाव और जुड़ाव था। उन्होंने देश के कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया और अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से प्रदेश को दिशा दी।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें वीरभद्र सिंह के मंत्रिमंडल में काम करने का अवसर मिला, जिसे वह अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा, “मैं वीरभद्र सिंह की राजनीतिक पाठशाला का विद्यार्थी रहा हूं। उनके मार्गदर्शन से ही मुझे राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।” उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में अनेक विधायकों, सांसदों और नेताओं को तैयार किया। उनके साथ काम करने वाले कई जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह और ठाकुर रामलाल के योगदान की भी सराहना की।

    डॉ. परमार ने हिमाचल बनाया, वीरभद्र सिंह ने दिया आधुनिक स्वरूप

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में डॉ. वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह का योगदान अविस्मरणीय है। डॉ. परमार ने प्रदेश के गठन में अहम भूमिका निभाई, जबकि वीरभद्र सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के जरिए हिमाचल को आधुनिक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि रामपुर और रोहड़ू सहित प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में हुए विकास कार्य वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच को दर्शाते हैं। गरीब, कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वीरभद्र सिंह के योगदान और उनकी विरासत का सम्मान करती है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करना इसी सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के आदर्श और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

    रोहित ठाकुर बोले- विकास को नई दिशा देने वाले नेता थे वीरभद्र सिंह

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने जनकल्याणकारी नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व के जरिए हिमाचल प्रदेश के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि डॉ. वाईएस परमार, ठाकुर रामलाल और वीरभद्र सिंह जैसे नेताओं के योगदान से प्रदेश ने विकास के विभिन्न पड़ाव तय किए और अपनी अलग पहचान बनाई। रोहित ठाकुर ने वर्ष 2003 का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वह और मुकेश अग्निहोत्री पहली बार विधायक बने थे, तब वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे। उन्होंने बताया कि वीरभद्र सिंह ‘सर्वत्र हिमाचल, सर्वत्र विकास’ की भावना पर जोर देते थे। उन्होंने कहा कि महान नेताओं के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना सभी का नैतिक दायित्व है।

    रामपुर में 250 करोड़ रुपये के सड़क कार्य जारी: विक्रमादित्य सिंह

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह को किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं किया जा सकता। पूरा हिमाचल उनकी कर्मस्थली रहा है। उन्होंने कहा कि मां भीमाकाली के प्रति वीरभद्र सिंह की गहरी आस्था थी और मुख्यमंत्री रहते हुए भी वह अष्टमी के अवसर पर सराहन में आशीर्वाद लेने पहुंचते थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी गई। उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से सड़क उन्नयन के कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा झाकड़ी के ब्रॉनी खड्ड पर पुल निर्माण के लिए 127 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण संपर्क और लोगों की आवाजाही बेहतर होगी।

    आरएस बाली बोले- आने वाली पीढ़ियां वीरभद्र सिंह से प्रेरणा लेंगी

    हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वीरभद्र सिंह को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन प्रदेश की सेवा और विकास के लिए समर्पित किया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही। उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी विदित चौहान, हिमफेड अध्यक्ष महेश्वर चौहान, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व सीपीएस नीरज भारती, पूर्व विधायक किशोरी लाल भी मौजूद रहे।

    #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #MukeshAgnihotri #RampurBushahr #Sarahan #VirbhadraSingh #मुकेशअग्निहोत्री #रामपुरबुशहर #वीरभद्रसिंह #सराहन #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर के ब्रौनी नाले पर बनेगा 127 करोड़ का पुल, दो साल में पूरा करने का लक्ष्य
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर के ब्रौनी नाले पर बनेगा 127 करोड़ का पुल, दो साल में पूरा करने का लक्ष्य

    October 18, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल ने खेल जगत में दिखाया अपना दम, सहोदया टूर्नामेंट में कबड्डी में हासिल की शानदार उपलब्धियाँ

    October 18, 2026

    Himachal High Court : ग्रामीण विद्या उपासकों को बड़ी राहत, 8 साल की सेवा के आधार पर नियमित करने के आदेश

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    MC Rampur: रामपुर नगर परिषद को मिला वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष ने जताया आभार

    October 16, 2026

    Rampur Bushahr: ग्राम पंचायत लालसा में मनाया किसान ग्रामीण महिला दिवस, महिलाओं को प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    October 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में 17.66 लाख और ननखड़ी में 83.25 लाख रुपये के विकास कार्य मंजूर

    October 15, 2026

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले की कमाई में नगर परिषद की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग, आयोजन अवधि तय करने पर जोर

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: सनेई बस हादसे की जांच करेंगे एसडीएम, जल्द रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 9 0 5
    Users Today : 46
    Total Users : 126905
    Total views : 248303
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.