Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    BJP: एक ही दिन चार परीक्षाएं करवाना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : कौल सिंह

    हिमाचल में 29 नवंबर को पटवारी, हाईकोर्ट क्लर्क, पुलिस भर्ती ग्राउंड टेस्ट और एचपी टेट एक ही दिन होने पर भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार से परीक्षा तिथि बदलने की मांग की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    कौल सिंह नेगी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    भाजपा नेता एवं पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह ने 29 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में एक ही दिन चार महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित करवाने पर सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक ही दिन चार परीक्षाएं करवाना बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को परीक्षा तिथियों में बदलाव कर अभ्यर्थियों को राहत देनी चाहिए।

    कौल सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट क्लर्क स्क्रीनिंग परीक्षा, पटवारी भर्ती परीक्षा, पुलिस भर्ती का ग्राउंड टेस्ट और एचपी टेट एक ही दिन आयोजित किए जा रहे हैं। इससे एक से अधिक भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थी किसी एक परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। अकेले पटवारी भर्ती परीक्षा में 1,87,257 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी यह मामला उठाया गया था। मुख्यमंत्री ने समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद कोई हल नहीं निकलना दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य चयन आयोग का परीक्षा तिथि बदलने से इनकार करना भी निराशाजनक है।

    कौल सिंह ने कहा कि हजारों बेरोजगार युवाओं ने अलग-अलग भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा किया है और महीनों तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की है। भर्ती संस्थाओं के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी भर्ती संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल होना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो।

    उन्होंने सरकार से मांग की कि 29 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं में से किसी एक की तिथि तत्काल बदली जाए और भर्ती संस्थाओं को बिना देरी आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा फीस वापस करने या आगामी भर्ती में समायोजित करने का विकल्प दिया जाए। कौल सिंह ने कहा कि भाजपा बेरोजगार युवाओं के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री को मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर युवाओं के हित में निर्णय लेना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal High Court : गिरिपार के हाटी समुदाय का एसटी दर्जा बरकरार, हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं कीं खारिज
    Next Article Education: रामपुर कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: ननखड़ी व तकलेच में सर्दियों के दौरान सड़क टायरिंग पर भाजपा नेता कौल सिंह ने उठाए सवाल, गुणवत्ता पर जताई चिंता

    November 27, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना प्रभावितों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, लंबित मांगें पूरी न होने पर जताया रोष

    November 27, 2026

    College Politics: युवराज अध्यक्ष व सोनाली मंत्री, एबीवीपी की नई कार्यकारिणी का गठन

    November 27, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों ने नीरथ में किया प्रदर्शन, परियोजना का काम बंद करवाया

    November 26, 2026

    Shimla News : हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित, नड्डा-जयराम-अनुराग सहित ये नेता शामिल

    November 25, 2026

    Rampur Bushahr: हिमाचल की पीएमजीएसवॉय सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठा

    November 22, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में भाजपा मंडल सराहन की मासिक बैठक आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा

    November 20, 2026

    Rampur Bushahr: नरैण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक, कनछीन वैली जोन कार्यकारिणी का गठन

    November 19, 2026

    Rampur Bushahr: सैराग मैदान के निर्माण कार्य का भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा, सांसद कंगना रनौत का जताया आभार

    November 17, 2026

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Education Reforms : अब तकनीकी शिक्षकों को भी राज्य पुरस्कार, हिमाचल में हर वर्ष 10 को मिलेगा सम्मान

    June 4, 2025

    Himachal Pradesh: मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा वैश्विक शक्ति: अनुराग ठाकुर

    July 27, 2025

    Himachal : अब SDM देंगे ₹5 लाख तक के विकास कार्यों को मंजूरी, नगर निकायों में नहीं रुकेगा काम

    January 29, 2026

    आज का राशिफल 04 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 4, 2026

    Himachal : विमल नेगी की मौत मामले में एमडी-निदेशक पर आत्महत्या के लिए उकसाने केस

    March 20, 2025

    चंबा में सड़क हादसा: टैक्सी खाई में गिरी, महिला समेत दो की मौत

    October 29, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 3 0 3 4 4
    Users Today : 122
    Total Users : 130344
    Total views : 253981
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.