एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर महाविद्यालय इकाई की शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें युवराज सिंह को इकाई अध्यक्ष और सोनाली राणा को इकाई मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन ने महाविद्यालय के विभिन्न संकायों, छात्रावासों और संगठनात्मक आयामों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए नई टीम का विस्तार किया है।
नई कार्यकारिणी में विशेष नेगी, साहिल खत्री, मीनाक्षी और श्रुति को उपाध्यक्ष, जबकि तन्वी खुंद, हर्षित, तनु, दीपिका और गुंजन को सह-सचिव नियुक्त किया गया है। संतोष को मीडिया प्रमुख, आयुषी गौतम को सोशल मीडिया प्रमुख और आदर्श सोनी को सोशल मीडिया सह-प्रमुख बनाया गया है।
संगठन के विभिन्न आयामों में एसएफडी प्रमुख रोहित और सह-प्रमुख रितल, एसएफएस प्रमुख सूर्यांशु और सह-प्रमुख चेष्टा, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख अंबिका और सह-प्रमुख अरुण तथा खेलो भारत प्रमुख अंकुश और सह-प्रमुख कनिका को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनजातीय कार्य प्रमुख सचिन नेगी, एनएसएस प्रमुख अंजलि, आर एंड आर प्रमुख रोनित और सह-प्रमुख अदिति नियुक्त किए गए हैं।
संकाय स्तर पर बीए प्रमुख अर्जुन डोगरा और सह-प्रमुख रितिका, बीएससी प्रमुख अपशा और सह-प्रमुख कोशिश, बीकॉम प्रमुख तनिषा और सह-प्रमुख लक्की, बीसीए प्रमुख योगिता, बीवोक प्रमुख अभय और सह-प्रमुख भूमिका, एमए प्रमुख पल्लवी और सह-प्रमुख लक्ष्मी तथा एमकॉम प्रमुख रिया को दायित्व सौंपा गया है।
छात्रावासों में छात्र आवास प्रमुख योगराज और सह-प्रमुख सूजल, जनजातीय छात्रावास प्रमुख पायल, बद्री छात्रावास प्रमुख नताशा और सह-प्रमुख पायल तथा अंबेडकर छात्रावास प्रमुख तनु नियुक्त की गई हैं। इसके अलावा 35 अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष युवराज सिंह और इकाई मंत्री सोनाली राणा ने संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने, समस्याओं के समाधान, महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।
