Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    रामपुर में कांग्रेस की बैठक में पर्यवेक्षक राव धन सिंह ने उपचुनाव में जीत का दावा किया। प्रत्याशी चयन पर प्रदेश नेतृत्व और वीरभद्र परिवार से चर्चा होगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    रामपुर में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते पर्यवेक्षक राव धन सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत सोमवार को रामपुर बुशहर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकतंत्र की रक्षा, मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान रामपुर के दिवंगत विधायक स्वर्गीय नंद लाल को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

    बैठक में हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक राव धन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सत्यजीत नेगी भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की। इसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए राव धन सिंह ने कहा कि यदि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होता है तो कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी।

    उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का हमेशा से विशेष प्रभाव रहा है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और वीरभद्र सिंह के परिवार से विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी की राय लेने के बाद ही प्रत्याशी का नाम तय होगा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब एक साल से भी कम समय शेष है। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा चुनाव से पहले परिसीमन (डिलिमिटेशन) की कोशिश कर सकती है।

    राव धन सिंह ने कार्यकर्ताओं से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया। वहीं, सत्यजीत नेगी ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय नंद लाल के जनसेवा के आदर्शों पर चलते हुए कांग्रेस रामपुर की जनता के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।

    बैठक में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल सहित विभिन्न अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

    #ARBtimes #Congress #HimachalPolitics #NandLal #RampurBushahr #RaoDhanSingh #VoteBachaoDeshBachao
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleLavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    आज का राशिफल 17 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    October 17, 2026

    Himachal: नर्सरी से पहली कक्षा में प्रवेश के लिए उम्र तय, 30 सितंबर कटऑफ डेट लागू

    January 15, 2026

    Mandi: बालीचौकी में 6 असुरक्षित भवन खाली, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित

    August 21, 2025

    Shimla : हिमाचल के 80 स्कूलों में शून्य दाखिला, सरकार करेगी बंद

    May 15, 2025

    Kullu: कोकसर भूस्खलन में एनसीसी कैडेटों का साहसिक बचाव अभियान

    August 31, 2025

    Chandigarh Court Decision : मासूम से दुष्कर्म-हत्या: दोषी को मिली फांसी, कोर्ट ने कहा ‘समाज के लिए खतरा’

    June 4, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 7 0
    Users Today : 2
    Total Users : 128970
    Total views : 251876
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.