Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नाम पर राजनीतिक पार्टी बनाने की चर्चाओं पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी विरासत का राजनीतिक लाभ नहीं उठाया जाना चाहिए। विक्रमादित्य ने परिवार की सहमति के बिना पार्टी पंजीकरण न करने की मांग चुनाव आयोग से की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 10, 2026Updated:October 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में लोगों को संबोधित करते पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रर विक्रमादित्य सिंह।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर राजनीतिक पार्टी बनाए जाने की चर्चाओं पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में किसी को भी राजनीतिक दल बनाने का अधिकार है, लेकिन वीरभद्र सिंह के नाम का इस्तेमाल उनकी विरासत का राजनीतिक लाभ लेने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि परिवार की सहमति के बिना उनके नाम पर किसी राजनीतिक दल का पंजीकरण न हो।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में प्रदेश के विकास और जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे में उनके नाम का इस्तेमाल करते समय परिवार की भावनाओं और उनकी विरासत का सम्मान किया जाना चाहिए।

    बोले – पोस्टर पर तस्वीर हो या न हो, जनता के दिलों में जगह मायने रखती है

    रोहड़ू में पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तस्वीर गायब होने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी पोस्टर पर तस्वीर होना या न होना महत्वपूर्ण नहीं है। असली बात यह है कि किसी नेता की जनता के दिलों में कितनी जगह है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने काम के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी पहचान पोस्टरों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के लोगों के साथ उनके जुड़ाव और उनके कार्यों से बनी है।

    कंगना के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार

    मंडी से भाजपा सांसद कंगना के हिमाचल प्रदेश को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रदेश की उपलब्धियों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा, प्रति व्यक्ति आय और सामाजिक सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में प्रगति की है। प्रदेश की उपलब्धियों और विकास यात्रा का आकलन तथ्यों के आधार पर किया जाना चाहिए। बयानबाजी के बीच राज्य की सकारात्मक उपलब्धियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

    पीएमजीएसवाई के दूसरे बैच में 340 सड़कों पर खर्च होंगे 3000 करोड़

    राजनीतिक मुद्दों के साथ विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में सड़क विकास योजनाओं को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के दूसरे बैच में प्रदेश की 340 सड़कों के अपग्रेडेशन पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। इस योजना के तहत लगभग 1600 किलोमीटर सड़कों के अपग्रेडेशन और चौड़ीकरण को नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में मंजूरी मिलने की संभावना है। मंजूरी मिलने के बाद संबंधित सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार का लक्ष्य जनवरी से निर्माण कार्य शुरू करना है।  लोक निर्माण मंत्री के अनुसार, पीएमजीएसवाई के पहले बैच में प्रदेश की 294 सड़कों के लिए करीब 2300 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। अब दूसरे बैच में 340 सड़कों के अपग्रेडेशन की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में 23 पुलों के निर्माण के लिए लगभग 128 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पुलों के निर्माण से सड़क संपर्क मजबूत करने और लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

     

    #ARBtimes #Congress #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #KanganaRanaut #PMGSY #PoliticalNews #PratibhaSingh #PWDHimachal #RoadDevelopment #ShimlaNews #VikramadityaSingh #VirbhadraSingh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 10 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Shimla : UAE में नौकरी का मौका: इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें पंजीकरण
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा, टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का किया भूमि पूजन

    November 24, 2026

    Shimla News : चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला में 8 खेलों की प्रतियोगिताएं, 998 टीमें करा चुकीं पंजीकरण

    November 24, 2026

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    November 23, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026

    Rampur Bushahr: हिमाचल की पीएमजीएसवॉय सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठा

    November 22, 2026

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में भाजपा मंडल सराहन की मासिक बैठक आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा

    November 20, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    November 19, 2026

    Shimla: इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा : केहर सिंह खाची

    November 19, 2026

    Rampur Bushahr: नरैण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक, कनछीन वैली जोन कार्यकारिणी का गठन

    November 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Meet Pope Leo XIV, a Mathematics Graduate with Proficiency in 7 Languages

    February 2, 2025

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Kangra:  नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, नशा तस्कर ‘नोखा’ चिट्टे सहित गिरफ्तार

    June 1, 2025

    Rampur Bushahr: देवटन में कोली समाज ने धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

    April 15, 2026

    Shimla : शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, पोर्टमोर में हुआ सम्मान समारोह

    May 20, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 3 9
    Users Today : 1
    Total Users : 129839
    Total views : 253218
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.