Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    हिमाचल में एचआरटीसी ने बसों में टिकट व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए संशोधित एसओपी लागू की है। बिना वैध टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। कंडक्टर द्वारा किराया लेने के बाद टिकट नहीं देने की शिकायत सही पाए जाने पर यात्री को टिकट की कीमत का पांच गुना इनाम मिलेगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    शिमला | हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब टिकट संभालकर रखना होगा। किराया देने के बावजूद टिकट नहीं लेना या टिकट गुम हो जाना चेकिंग के दौरान महंगा पड़ सकता है। निगम ने बसों में टिकट वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की है। इसके तहत बिना वैध टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्री से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

    नई व्यवस्था के अनुसार, टिकट गुम होने या जांच के दौरान टिकट बनवाने की स्थिति में भी 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान लागू होगा। इसलिए यात्रियों को किराया देने के बाद टिकट लेना और यात्रा पूरी होने तक उसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

    किराया लेकर टिकट नहीं दिया तो यात्री को मिलेगा पांच गुना इनाम

    एचआरटीसी ने टिकट वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यात्रियों को भी जिम्मेदारी दी है। यदि कंडक्टर किराया लेने के बावजूद टिकट जारी नहीं करता और यात्री की शिकायत जांच में सही पाई जाती है, तो शिकायतकर्ता को टिकट की कीमत का पांच गुना इनाम दिया जाएगा। टिकट न देने, कम राशि का टिकट जारी करने या पुराना टिकट देने जैसे मामलों में नियमित और अनुबंध आधार पर कार्यरत कंडक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    बच्चों के टिकट के लिए आयु प्रमाण मांगा जा सकेगा

    संशोधित एसओपी में पांच से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधे टिकट और मुफ्त यात्रा से जुड़े नियम भी स्पष्ट किए गए हैं। कंडक्टर बच्चे की आयु की पुष्टि के लिए प्रमाणपत्र मांग सकता है। यदि यात्री आयु का प्रमाण उपलब्ध नहीं करवाता या दिया गया प्रमाण संतोषजनक नहीं होता, तो पूरा टिकट जारी किया जाएगा। हालांकि, अभिभावक की घोषणा के आधार पर आधा टिकट जारी होने के बाद जांच में बच्चा पात्र नहीं पाया जाता है तो इसे सीधे बिना टिकट यात्रा का मामला नहीं माना जाएगा। ऐसे मामलों में बच्चे की फोटो और संबंधित दस्तावेज लेकर जांच के लिए यूनिट अधिकारी को भेजा जाएगा।

    बसों में बिना टिकट यात्रा रोकने और टिकट वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से संशोधित एसओपी लागू की गई है। यात्री  किराया देने के बाद टिकट जरूर लें। यदि कंडक्टर टिकट जारी नहीं करता है तो यात्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत कर सकते हैं। – राहुल कुमार, एमडी, एचआरटीसी

    #ARBtimes #BusTicketRules #HimachalNews #HimachalTransport #HRTC #HRTCBus #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 23 November 2026 : मेष को परिवार का सहयोग, तुला को धन लाभ, जानें आज का राशिफल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    November 19, 2026

    Shimla: इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा : केहर सिंह खाची

    November 19, 2026

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां और पटाखे

    November 8, 2026

    Shimla: खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : विक्रमादित्य सिंह

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kangra: देहरा में 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास: दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान बनेगा पर्यटन का नया केंद्र

    June 3, 2025

    IND W vs ENG W: मंधाना की सेंचुरी और श्री चरणी की धारदार गेंदबाजी से भारत की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड को 97 रन से हराया

    June 29, 2025

    Hamirpur : एचपीसीईटी 2025 की नई तारीख घोषित, 17 मई को 16 केंद्रों पर होगा एग्जाम

    May 15, 2025

    Shimla : सीमा पर्यटन को नया आयाम: शिपकी-ला से 10 जून को सीएम सुक्खू करेंगे आगाज

    May 20, 2025

    Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

    October 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय का एसएआर निरीक्षण, आंतरिक रैंकिंग मूल्यांकन के लिए हुआ भौतिक सत्यापन

    June 22, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 6 1 5
    Users Today : 5
    Total Users : 129615
    Total views : 252891
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.