Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla : सीमा पर्यटन को नया आयाम: शिपकी-ला से 10 जून को सीएम सुक्खू करेंगे आगाज

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 20, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
सीमा पर्यटन को लेकर बीआरओ और सेना अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून को किन्नौर के शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे सद्भावना साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सीमा पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से शिपकी-ला, लेप्चा, गिउ और रानी कंडा जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटकों की अनुमति के लिए आग्रह किया था, जिसे स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इन क्षेत्रों में प्रवेश के लिए पर्यटकों को आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा मुख्यमंत्री ने बैठक में  सीमावर्ती क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन को आपसी समन्वय के साथ इन परियोजनाओं को शीघ्र क्रियान्वित करने के निर्देश दिए, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों और सैन्य बलों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सीएम सुक्खू ने आगामी नई दिल्ली दौरे के दौरान केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल स्काउट बटालियन की स्थापना और रंगरीक (स्पीति) में हवाई अड्डा निर्माण का मामला रखने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवा क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित हैं, जिससे वे विशेष बल में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।उन्होंने निथलथाच-हर्षिल सड़क परियोजना को सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण बताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने का निर्णय लिया। इससे हिमाचल और उत्तराखंड के बीच संपर्क और व्यापार को बल मिलेगा। साथ ही संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क परियोजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। वर्तमान में इस परियोजना का 35% कार्य पूर्ण हो चुका है। सीएम ने सेना अधिकारियों से हिमाचल विपणन बोर्ड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों दूध, जौ, गेहूं और मक्का की खरीद करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा दे रही है और इन उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है।बैठक में लेफ्टिनेंट जनरल जीडी मिश्रा ने जानकारी दी कि सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में सेब प्रसंस्करण संयंत्र लगाएगी और जून में मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगी। बैठक में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्य अभियंता जयचंद्रन उपस्थित रहे।

#पर्यटनविकास #बीआरओ #शिपकी ला #सीमा_पर्यटन #सुखविंद्रसिंहसुक्खू #सेना #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसरकार
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपमडलीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के गठन का निर्णय
Next Article Rampur Bushahr: एचपीएस में विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 4 2
Users Today : 26
Total Users : 113842
Total views : 226711
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.