Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 28
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी। नूरपुर में 17 मामलों में 29.95 करोड़ की संपत्ति जब्त।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के कारोबार से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों को अब अपनी कमाई का हिसाब देना होगा। नशे की तस्करी से बनाई गई आलीशान कोठियां, होटल, दुकानें, जमीन और महंगी गाड़ियां अब कार्रवाई के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की कमाई का हर रुपया अब जनता का होगा।

    मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 3.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए नूरपुर पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के कारोबार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे से अर्जित संपत्ति वास्तव में उन गरीब परिवारों की कीमत पर बनाई जाती है, जिनके बच्चे इस गंभीर सामाजिक बुराई की चपेट में आते हैं। नूरपुर में जब्त संपत्तियों में आलीशान कोठी, भूमि, होटल, दुकानें, वाहन और बैंक खाते शामिल हैं। यह कार्रवाई नशा माफिया के लिए स्पष्ट संदेश है कि हिमाचल प्रदेश में उनके लिए कोई स्थान नहीं है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कार्रवाई केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। सरकार का लक्ष्य नशे के पूरे नेटवर्क, उसकी आर्थिक व्यवस्था और उससे अर्जित अवैध संपत्ति को पूरी तरह ध्वस्त करना है। पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इस दिशा में पूरी स्वतंत्रता दी गई है तथा राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर में अब तक 17 मामलों में 29.95 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। यह कार्रवाई नशा माफिया के खिलाफ प्रदेश सरकार की सख्त नीति और पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और इसे नशे की गिरफ्त में फंसाने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति और पूरे नेटवर्क के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पीआईटी-एनडीपीएस कानून लागू किया गया है, जिसके तहत आदतन नशा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।

    मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को इस गंभीर बुराई से मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक नशा माफिया की मैपिंग की गई है और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों तथा उनके नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेगी।

    #ARBtimes #DrugMafia #HimachalNews #PITNDPS #अवैधसंपत्ति #नशातस्कर #नशातस्करी #नशामाफिया #नूरपुरपुलिस #सुखविंद्रसिंहसुक्खू #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: भाजपा मंडल रामपुर की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा
    Next Article Aaj Ka Rashifal 13 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 8 5 5
    Users Today : 57
    Total Users : 127855
    Total views : 249848
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.