Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, November 7
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : विक्रमादित्य सिंह

    कोटखाई में 27वीं चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने क्लब को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की और ठोडो खेल में भाग लिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कोटखाई में 27वीं खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कोटखाई

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का रचनात्मक उपयोग कर सकते हैं।

    विक्रमादित्य सिंह शनिवार को कोटखाई एनवायरनमेंट, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से आयोजित 27वीं चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, रस्साकशी और हिमाचल के पारंपरिक खेल ठोडो सहित विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    मंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए शिक्षा, खेल और युवा शक्ति को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने क्लब की ओर से प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकजुटता भी मजबूत होती है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। सड़कों और भवनों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में मिली उपलब्धियों और पुरस्कारों के लिए उन्होंने रोहित ठाकुर को बधाई दी।

    इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पारंपरिक खेल ठोडो में भी भाग लिया और महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं। इससे पूर्व क्लब अध्यक्ष मोहिंद्र स्तान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्लब की ओर से खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा प्रतियोगिता के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

    समारोह में एसडीएम कोटखाई मनु वर्मा, शिमला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला मंडलों एवं युवक मंडलों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, खिलाड़ी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #Kotkhai #RohitThakur #ShimlaNews #SportsCompetition #ThodoGame #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla:सतलुज नदी में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, रिवर राफ्टिंग के लिए 4 किलोमीटर का स्ट्रेच उपयुक्त
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    November 7, 2026

    Shimla: शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना मामले से न हटाए एससी/एसटी एक्ट की धाराएं – उपायुक्त

    November 6, 2026

    Himachal High Court : रेणुकाजी झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक

    November 5, 2026

    Shimla News : दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन, 1,444 श्रमिक परिवारों को मिलेगी 6.10 करोड़ की सहायता

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Shimla : नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में दोषी को डेढ़ साल का कठोर कारावास

    November 3, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूली बसों के लिए 15 साल की आयु सीमा वैध, निजी संस्थानों की याचिकाएं खारिज

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Shimla News : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, 14 से 15 हजार रुपये मिलेगा वेतन

    November 2, 2026

    Shimla News: संकट मोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले गए चोर; संदिग्ध की तस्वीर जारी

    November 2, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 4 6 5
    Users Today : 65
    Total Users : 128465
    Total views : 250795
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.