Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 11
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    हिमाचल प्रदेश के 302 सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से व्यावसायिक विषय शुरू होंगे। कांगड़ा के 47, चंबा के 45, सिरमौर के 43 और शिमला के 41 स्कूल शामिल हैं। विद्यार्थियों को आईटी, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में कौशल आधारित शिक्षा के अवसर मिलेंगे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 11, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को रोजगार से जुड़े कौशल सिखाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के 302 सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक (वोकेशनल) विषय शुरू करने को मंजूरी दे दी है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन स्कूलों में विद्यार्थियों को कौशल आधारित पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ ऐसे व्यावहारिक कौशल से जोड़ना है, जो आगे की पढ़ाई, रोजगार और स्वरोजगार में उनके लिए उपयोगी साबित हो सकें। इससे छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार स्किल सेक्टर का चुनाव भी कर सकेंगे।

    कांगड़ा में सबसे ज्यादा 47 स्कूल

    केंद्र से मिली मंजूरी के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्कूलों का चयन किया गया है। कांगड़ा जिले के 47 स्कूलों में नए व्यावसायिक विषय शुरू किए जाएंगे। इसके बाद चंबा के 45, सिरमौर के 43 और शिमला के 41 स्कूलों को शामिल किया गया है। वोकेशनल शिक्षा के विस्तार से विद्यार्थियों को पारंपरिक शैक्षणिक विषयों के साथ कौशल आधारित विकल्प भी मिलेंगे। स्कूली स्तर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल करने से छात्रों को अपनी रुचि के क्षेत्र को समझने और भविष्य के करियर की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कौशल आधारित शिक्षा से स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार और आगे चलकर व्यावसायिक या कौशल आधारित उच्च शिक्षा के अवसरों का रास्ता भी खुल सकता है।

    जिलेवार स्वीकृत स्कूलों की संख्या इस प्रकार है… 

    जिलास्कूलजिलास्कूल
    कांगड़ा47चंबा45
    सिरमौर43शिमला41
    मंडी39सोलन28
    ऊना21कुल्लू19
    हमीरपुर11बिलासपुर10
    लाहौल-स्पीति1कुल302
    हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोनों शामिल

    नई स्वीकृति में केवल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ही नहीं, बल्कि राजकीय उच्च विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। इससे माध्यमिक स्तर से ही विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने का रास्ता खुलेगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले से ही आईटी, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, खुदरा व्यापार, ऑटोमोबाइल, सुरक्षा, दूरसंचार, मीडिया और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों से संबंधित कई वोकेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। अब 302 और स्कूलों के जुड़ने से इन पाठ्यक्रमों की पहुंच और बढ़ेगी।

    #ARBtimes #EducationNews #GovernmentSchools #HimachalEducation #HimachalNews #himachalpradesh #SkillEducation #VocationalEducation
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleChamba Road Accident : दिनका घार में खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों की मौत
    Next Article Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Shimla: सीबीएसई स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों की रंग योजना तय

    September 10, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Shimla: लाहौल-स्पीति और पांगी में हानले की तर्ज पर खगोलीय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव

    September 9, 2026

    Shimla: हिंदी हमारी स्वाभिमान की भाषा, इसे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएं : अनुपम कश्यप

    September 9, 2026

    Shimla: ओबीसी सूची में शामिल करने के मामलों की आयोग ने की समीक्षा

    September 9, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में हिमालय दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया संरक्षण का संदेश

    September 9, 2026

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    September 9, 2026

    Himachal News : गाड़ी बेचने के बाद RC ट्रांसफर नहीं कराई तो फंस सकते हैं आप, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    September 9, 2026

    Shimla: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र : विक्रमादित्य सिंह

    September 8, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 2 9 2
    Users Today : 53
    Total Users : 122292
    Total views : 240974
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.