Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 25
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : UAE में नौकरी का मौका: इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

    हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती का अवसर है। मासिक वेतन 1100 से 1300 दिरहम तक है। आईटीआई या डिप्लोमा धारक 14 अक्तूबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं। साक्षात्कार 16 और 17 अक्तूबर को होंगे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रोजगार पाने का अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी, शिमला प्रवीन नगराईक के अनुसार, भर्ती यूएई की कंपनी वर्टिव गल्फ एलएलसी के लिए मुंबई की भर्ती एजेंसी एसीएमई एंटरप्राइजेज के माध्यम से की जाएगी। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 16 और 17 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे।

    1,300 दिरहम तक वेतन और आवास की सुविधा

    चयनित युवाओं को कम से कम दो वर्ष के अनुबंध पर नौकरी दी जाएगी। पदों के अनुसार मासिक वेतन 1,100 से 1,300 यूएई दिरहम निर्धारित किया गया है। कर्मचारियों को नियमानुसार ओवरटाइम का भुगतान भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त निःशुल्क भोजन अथवा भोजन भत्ता, आवास और परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वीजा का प्रबंध नियोक्ता करेगा। नौकरी की शर्तों में प्रतिवर्ष एक माह का सवेतन अवकाश और हवाई टिकट के लिए सालाना 2,700 दिरहम का भत्ता भी शामिल है।

    ITI और डिप्लोमा धारक कर सकते हैं आवेदन

    इलेक्ट्रीशियन या फिटर ट्रेड में आईटीआई अथवा डिप्लोमा प्राप्त युवा इन पदों के लिए पात्र हैं। नए उम्मीदवारों के साथ संबंधित कार्यक्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है। जिन युवाओं के पास अभी पासपोर्ट नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर उन्हें सात दिनों के भीतर पासपोर्ट बनवाना होगा।

    चयनित उम्मीदवारों को देना होगा सेवा शुल्क

    भर्ती संबंधी जानकारी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये सेवा शुल्क और 18 प्रतिशत जीएसटी सहित कुल 35,400 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा चिकित्सा जांच के लिए 1,500 रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से समय पर पंजीकरण करवाने की अपील की है।

     

    #ARBtimes #DiplomaJobs #ElectricianJobs #EmploymentNews #FitterJobs #HimachalJobs #HimachalNews #himachalpradesh #ITIJobs #JobVacancy2026 #OverseasJobs #ShimlaNews #UAEJobs
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी
    Next Article Kullu: कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी, समय पर पूरी करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा, टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का किया भूमि पूजन

    November 24, 2026

    Shimla News : चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला में 8 खेलों की प्रतियोगिताएं, 998 टीमें करा चुकीं पंजीकरण

    November 24, 2026

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    November 23, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    November 19, 2026

    Shimla: इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा : केहर सिंह खाची

    November 19, 2026

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Aaj Ka Rashifal 07 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 7, 2026

    Bilaspur : बरसात से नुकसान झेल रहे परिवारों को हरसंभव सहायता मिलेगी : राजेश धर्माणी

    September 7, 2025

    Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

    July 15, 2026

    Chamba Road Accident: मणिमहेश यात्रा पर निकले पंजाब के दो युवकों की मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr: नेपाल भागने की फिराक में थी मुख्य महिला तस्कर आशा देवी गिरफ्तार

    April 17, 2025

    Bilaspur : प्रतिभा सिंह के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, मुर्दाबाद के लगाए नारे

    May 2, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 3 9
    Users Today : 1
    Total Users : 129839
    Total views : 253218
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.