Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ, शिमला से छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शिमला में विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। छह युवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग किया शुभारंभ

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग (राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027) के चैलेंज ट्रैक के तहत आयोजित जिला स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो शिमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि युवा निर्धारित विषय पर अपने विचार गंभीरता, स्पष्टता और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल देश की सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि संवेदनशील पर्वतीय पर्यावरण का संरक्षण भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। युवाओं को सतत विकास के अग्रदूत बनकर ऐसे विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए, जो सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के प्रति प्रतिबद्ध हो।

    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और निर्णायक मंडल की अध्यक्षता की। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक विपिन कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिमला जिले के करीब 8,000 युवाओं ने प्रथम चरण की क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 1,000 प्रतिभागियों को दूसरे चरण के लिए चुना गया। इसके बाद 200 प्रतिभागियों ने विषय आधारित निबंध प्रस्तुत किए। प्रदेशभर से प्राप्त निबंधों का मूल्यांकन सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में किया गया, जिसके बाद शिमला जिले के 52 प्रतिभागियों को पीपीटी चरण के लिए चयनित किया गया।

    जिला स्तरीय चैंपियनशिप में जलवायु सुरक्षा, सीमाएं एवं सतत पर्वतीय विकास विषय पर कुल 19 प्रतिभागियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। विपिन कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती है तथा विकसित भारत के संकल्प में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

    प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला पर्यटन विकास अधिकारी जगदीश शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजभवन मोहिंदर शर्मा, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के सहायक आचार्य डॉ. स्नेह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली की प्रवक्ता पूनम शौनक शामिल रहे।

    निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद मीनाक्षी मेहता, नंदिनी कंवर, निकिता चौहान, विवेक भरमैेक, ऐशानी वर्मा और चिराग नेगी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। राज्य स्तरीय विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी, जिसमें ये छह प्रतिभागी शिमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    #Shimla #ViksitBharat #YouthLeadersDialogue #NationalYouthFestival2027 #YouthChampionship #ARBtimes
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: ठियोग के बहानी गांव में शिमला पुलिस की तीन घरों में एक साथ दबिश, 8 किलो चरस बरामद
    Next Article Aaj Ka Rashifal 24 November 2026 : मेष को परिवार का सहयोग, तुला को धन लाभ, जानें आज का राशिफल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का लिया जायजा, टुटूपानी-नालावन संपर्क सड़क का किया भूमि पूजन

    November 24, 2026

    Shimla News : चिट्टा मुक्त अभियान के तहत शिमला में 8 खेलों की प्रतियोगिताएं, 998 टीमें करा चुकीं पंजीकरण

    November 24, 2026

    Himachal News : एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर किया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, नई एसओपी लागू

    November 23, 2026

    Shimla News : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    November 21, 2026

    Shimla News : चिट्टा तस्करी पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, 2026 में 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

    November 21, 2026

    Shimla: भालुओं के बढ़ते हमलों पर शिमला प्रशासन अलर्ट, बनेगी व्यापक कार्ययोजना

    November 20, 2026

    Shimla: लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

    November 19, 2026

    Shimla: इंदिरा गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखा जाएगा : केहर सिंह खाची

    November 19, 2026

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: माता मंगला काली व दोगणू महाराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 18 से 23 फरवरी तक

    January 20, 2026

    Shimla: 27,715 अतिनिर्धन परिवारों को सरकार उपलब्ध करवाएगी पक्का मकान: मुख्यमंत्री सुक्खू

    January 10, 2026

    Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर पुलिस और वन कर्मियों की होगी तैनाती

    July 15, 2026

    Rampur Bushahr: 28 मुख्यमंत्री काशापाट में, जिला प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    September 24, 2026

    Hamirpur News : भोरंज थाना के 2 कांस्टेबल निलंबित, चिट्टा तस्करों से सांठगांठ के आरोप में कार्रवाई

    April 1, 2026

    Rampur Bushahr: 12/20 और 15/20 क्षेत्र में आपदा के बाद सेब की फसल पर संकट, सड़कें बंद, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

    August 23, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 8 2 5
    Users Today : 51
    Total Users : 129825
    Total views : 253202
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.