Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

    सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के कैंपा और सोसायटी के तहत तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई। जस्टिस संजय करोल की पीठ ने सरकार की SLP पर 24 अगस्त तक मांगा जवाब।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नई दिल्ली/ शिमला | सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें राज्य सरकार को सोसायटी और कैंपा (CAMPA) के तहत अनुबंध पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाओं को नियमित करने का आदेश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है।

    24 अगस्त तक प्रतिवादी कर्मचारियों से मांगा जवाब

    शीर्ष अदालत ने इस मामले में प्रतिवादी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 24 अगस्त 2026 तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। इससे पहले, हिमाचल हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील को खारिज करते हुए एकल पीठ के उस आदेश को बरकरार रखा था, जिसमें 3 साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले इन कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने को कहा गया था। हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि ये कर्मचारी पिछले 22 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं और सरकार की ओर से बार-बार कार्यकाल बढ़ाया जाना नियमितीकरण की एक जायज उम्मीद जगाता है।

    👉 यह भी पढ़ें : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हिमाचल सरकार की SLP खारिज, 60 साल में ही होंगे सेवानिवृत्त

    क्या है सरकार का तर्क और कर्मचारियों का पक्ष?

    • सरकार का रुख: राज्य सरकार का तर्क है कि ये कंप्यूटर ऑपरेटर सीधे वन विभाग के कर्मचारी नहीं हैं। इनकी नियुक्ति पहले अपर सतलुज वैली वॉटरशेड डेवलपमेंट सोसायटी और बाद में कैम्पा के तहत की गई थी, जो कि स्वायत्त संस्थाएं (Autonomous Bodies) हैं। इसलिए इन्हें सीधे सरकारी विभागों में नियमित नहीं किया जा सकता।

    • कर्मचारियों का पक्ष: इन ऑपरेटरों की नियुक्ति मार्च 2004 में रोजगार कार्यालय के माध्यम से और बाकायदा साक्षात्कार (Interview) प्रक्रिया के बाद हुई थी। साल 2012 में सोसायटी बंद होने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, जिसके बाद इन्हें कैम्पा के तहत समायोजित किया गया था। अब इस मामले की अगली दिशा 24 अगस्त को होने वाली सुनवाई से तय होगी।

     

    #ARBtimes #ComputerOperators #ContractEmployees #HimachalGovt #HimachalHighCourt #himachalpradesh #ShimlaNews #StayOrder #SupremeCourt
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra : पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: 3 महिलाओं समेत 7 तस्कर गिरफ्तार, 49.48 ग्राम चिट्‌टा बरामद
    Next Article Kangra : SOS छात्रों को बड़ी राहत: 8वीं, 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी; जानें लेट फीस का पूरा शेड्यूल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी होंगे अध्यक्ष

    October 14, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Accident: शिमला चिड़गांव व रोहड़ू में सड़क हादसे, जांगला के युवक समेत दो की मौत, एक घायल

    October 13, 2026

    Himachal News : कैश वैन और मोबाइल कैंटीन पर लगेगा सालाना टैक्स, 12 से 30 हजार रुपये तक की दरें प्रस्तावित

    October 13, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    Shimla : UAE में नौकरी का मौका: इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

    October 10, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 4 4 8
    Users Today : 147
    Total Users : 126448
    Total views : 247586
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.