Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, October 12
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    रामपुर में Lavi Mela 2026 का आयोजन 11 से 14 नवंबर तक होगा। मेले में चार सांस्कृतिक संध्याएं, लेजर शो, मिस्टर-मिस बुशहर प्रतियोगिता, चामुर्थी घोड़ों की अश्व प्रदर्शनी, पारंपरिक स्वाद महोत्सव, हेरिटेज वॉक, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और खेलकूद प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 12, 2026Updated:October 12, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त अनुपम कश्यप।

    रामपुर बुशहर | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में अंतरराष्ट्रीय Lavi Mela 2026 का आयोजन 11 से 14 नवंबर तक किया जाएगा। मेले में चार सांस्कृतिक संध्याएं, लेजर शो, मिस्टर-मिस बुशहर प्रतियोगिता, पारंपरिक स्वाद महोत्सव और अश्व प्रदर्शनी सहित कई गतिविधियां आयोजित होंगी। मेले की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न निर्णय लिए गए।

    बैठक में तय किया गया कि चार सांस्कृतिक संध्याओं में दो संध्याएं पहाड़ी संस्कृति, एक बॉलीवुड और एक पंजाबी संगीत पर आधारित होंगी। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं, पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, वॉल आर्ट प्रतियोगिता और पारंपरिक स्वाद महोत्सव भी आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह मेला वर्षों से चली आ रही व्यापारिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ विलुप्त होती कलाओं, पारंपरिक वस्तुओं और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

    बुशहर की ऐतिहासिक विरासत और भारत-तिब्बत व्यापार पर रहेगा जोर

    Lavi Mela 2026 में बुशहर रियासत के इतिहास, संस्कृति और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत ऐतिहासिक एवं विरासत प्रदर्शनी, पुराने छायाचित्रों और दस्तावेजों का प्रदर्शन किया जाएगा। पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, ऊनी उत्पाद, पारंपरिक आभूषण और स्थानीय कृषि एवं बागवानी उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे। सेब सहित अन्य बागवानी उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और स्थानीय उत्पादों को भी स्थान दिया जाएगा। पारंपरिक शिल्प का सजीव प्रदर्शन, स्थानीय वास्तुकला, रामपुर हेरिटेज वॉक और पारंपरिक लवी बाजार भी आकर्षण रहेंगे। बुशहर और तिब्बत के ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। मेले के दौरान रामपुर शहर में विशेष लाइटिंग और सजावट की जाएगी। शहर को आकर्षक और एकरूप स्वरूप देने के लिए विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। मेले की स्मारिका के लिए स्कूली बच्चों के साथ आम नागरिकों से भी लेख आमंत्रित किए जाएंगे।

    सुरक्षा के लिए तैनात होंगे करीब 300 पुलिस कर्मी

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 300 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह को सुरक्षा व्यवस्था का प्रभारी बनाया जाएगा। यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

    अश्व प्रदर्शनी में चामुर्थी घोड़े होंगे आकर्षण

    अंतरराष्ट्रीय लवी मेला मैदान में विशेष अश्व प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध चामुर्थी नस्ल के घोड़े प्रमुख आकर्षण होंगे। स्पीति क्षेत्र से जुड़ी इस नस्ल के घोड़े अपनी छोटी कद-काठी, सुडौल शरीर और कठिन पहाड़ी रास्तों तथा बर्फीले क्षेत्रों में चलने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। इस बार अन्य राज्यों की घोड़ों की नस्लों को भी प्रदर्शनी में शामिल करने की योजना है। इसके लिए दूसरे राज्यों के विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान घोड़ों की 400 और 800 मीटर दौड़ तथा गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। मेले के दौरान किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें पशुओं के स्वास्थ्य, देखरेख, खान-पान और बेहतर पशुपालन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। दूसरे राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। अश्व पालकों की समस्याओं पर भी चर्चा कर उनके समाधान के उपाय तलाशे जाएंगे।

    किन्नौरी मार्केट को दिया जाएगा एकरूप स्वरूप

    Lavi Mela 2026 में इस वर्ष किन्नौरी मार्केट में एकरूपता बनाए रखने के लिए आयोजन समिति की ओर से एक ही शैली की कैनोपी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे बाजार को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने में मदद मिलेगी। यहां पारंपरिक सूखे मेवे, दालें, कपड़े और अन्य स्थानीय वस्तुओं का व्यापार होता है। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इनमें पिछले तीन वर्षों के प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी मिल सके। इस बार पिछले वर्ष प्रदर्शित उपलब्धियों को दोहराने के बजाय नई उपलब्धियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    स्कूली विद्यार्थियों के लिए पहली बार निबंध प्रतियोगिता

    Lavi Mela 2026 में पहली बार रामपुर और आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रारंभिक चरण में प्रत्येक स्कूल से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन अंतिम प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। अंतिम चरण में विजेताओं के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को लवी मेले के इतिहास पर निबंध लिखना होगा। प्रतियोगिता के नियम और शर्तें जल्द जारी की जाएंगी। मेले में नशामुक्त हिमाचल अभियान, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छ एवं हरित लवी अभियान और प्लास्टिक मुक्त मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पौधरोपण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

     

    #ARBtimes #BushahrHeritage #ChamurthiHorses #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalTourism #InternationalLaviMela #KinnauriCulture #LaviMela #LaviMela2026 #RampurBushahr #RamPurNews #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur News: भावानगर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चौपाल के दो युवकों की मौत
    Next Article Kullu: कुल्लू में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन, दिव्यांग बच्चों को एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव में गोपाल सिंह बने प्रधान, कालीचरण महासचिव निर्वाचित

    October 12, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    Shimla : UAE में नौकरी का मौका: इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

    October 10, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Himachal High Court : वन संपदा की तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, आधुनिक तकनीक नहीं अपनाने पर वन विभाग को फटकार

    October 8, 2026

    Himachal High Court : रामपुर के स्ट्रीट वेंडर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बेदखली और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

    October 8, 2026

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 1 5 5
    Users Today : 50
    Total Users : 126155
    Total views : 247152
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.