Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: रामपुर परियोजना प्रभावितों का 25 अगस्त को एसडीएम कार्यालय निरमंड के बाहर होगा प्रदर्शन

    25 अगस्त को निरमंड में किसान सभा 412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित रॉयल्टी और फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 23, 2026Updated:August 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर परियोजना प्रभावितों की बैठक में उपस्थित किसान

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    हिमाचल किसान सभा रामपुर परियोजना 412 मेगावाट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन किया जाएगा। किसान सभा कार्यकर्ता और परियोजना प्रभावित किसान निरमंड स्थित उपमंडलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाएंगे।

    प्रदर्शन में परियोजना से प्रभावित गड़ेच, बाहवा, बाड़ी, कशोली, पोषना, ब्रो, जगातखाना, तुनन, बखन, खरगा और कुशवा पंचायतों के सैकड़ों किसानों के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए किसान सभा की ओर से गांव स्तर पर बैठकें आयोजित कर किसानों को लामबंद किया जा रहा है। हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, जिला अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, महासचिव प्रेम चौहान, पूर्ण ठाकुर, सुभाष और दयाल सिंह ने कहा कि 412 मेगावाट की इस परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में पूरा हो चुका था और इसके बाद बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया था।

    किसान सभा पदाधिकारियों का आरोप है कि परियोजना से प्रभावित परिवारों को बिजली उत्पादन के बाद कुल बिजली उत्पादन की एक प्रतिशत रॉयल्टी के रूप में मिलने वाली राशि केवल वर्ष 2019-20 तक ही दी गई है। इसके बाद की रॉयल्टी की राशि अभी तक प्रभावित परिवारों को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण के दौरान धूल के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा भी वर्ष 2012-13 और 2013-14 का प्रभावित परिवारों को अभी तक नहीं दिया गया है। इससे परियोजना प्रभावित किसानों में भारी रोष है।

    किसान सभा नेताओं ने कहा कि परियोजना प्रभावित पंचायतों के किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें हर वर्ष रॉयल्टी के रूप में राशि मिलेगी, जिससे वे अपने परिवारों का पालन-पोषण कर सकेंगे। लेकिन यदि यह राशि समय पर नहीं मिलती है तो प्रभावित परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा होना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार, ऊर्जा विभाग और प्रशासन किसानों की लंबित मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। किसान सभा ने स्पष्ट किया कि वह इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और आम जनता को संगठित करते हुए किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

    किसान सभा नेताओं ने कहा कि 25 अगस्त को निरमंड में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में प्रभावित क्षेत्रों से सैकड़ों किसान भाग लेंगे और लंबित रॉयल्टी तथा फसल नुकसान के मुआवजे सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

    #412मेगावाटपरियोजना #ARBtimes #KisanSabha #Nirmand #RampurBushahr #किसानमांग #किसानसभा #निरमंड #परियोजनाप्रभावित #फसलमुआवजा #रामपुरपरियोजना #रॉयल्टी #हिमाचलकिसानसभा
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSirmaur : शादी से एक दिन पहले लाख-दो लाख के गहने और 31 हजार लेकर गायब हुई दुल्हन और उसकी मां
    Next Article Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का किया दौरा, बीआरओ के कार्य की सराहना

    October 7, 2026

    Kullu News : तीर्थन घाटी में अग्निकांड, देखते ही देखते राख हुआ लकड़ी का मकान

    October 7, 2026

    Kullu: कुल्लू में शिक्षकों के पांच पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 अक्टूबर को

    October 5, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति प्रवास के दौरान मनाली-अटल टनल मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    October 4, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर तैयारियों की समीक्षा

    October 3, 2026

    Kullu: गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन

    October 3, 2026

    Kullu: वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक : डॉ. अमित कुमार शर्मा

    October 1, 2026

    Kullu: मानसून से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम, सैंज क्षेत्र का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    NHPC: बिहाली में स्थानीय मुद्दों को लेकर बैठक, एनएचपीसी ने कार्य बहाली में सहयोग की अपील की

    September 29, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू प्रवास को लेकर सुरक्षा प्रतिबंध लागू

    September 26, 2026

    Kullu: निरमंड के जगातखाना में 30 सितंबर को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

    September 25, 2026

    Kullu: जिला व तालुका न्यायालयों में कम खर्च में निपटेंगे मामले, कुल्लू में ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू

    September 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 9 3
    Users Today : 31
    Total Users : 125893
    Total views : 246759
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.