एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल के बायल स्थित सूर्यवंशी ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी में नए ट्रक वाहनों को सोसायटी से जोड़ने के लिए लक्की ड्रॉ का आयोजन किया गया। सोसायटी को 10 नए ट्रकों की आवश्यकता थी, जिसके लिए कुल 32 सदस्यों ने आवेदन किया था। निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने के चलते चयन प्रक्रिया लक्की ड्रॉ के माध्यम से पूरी की गई।
सोसायटी के प्रधान यशवंत नेगी की अध्यक्षता में आयोजित ड्रॉ में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए 10 आवेदकों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान सभी आवेदकों को समान अवसर देने का प्रयास किया गया। ड्रॉ संपन्न होने के बाद चयनित सदस्यों का सोसायटी में स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई दी गई।
लक्की ड्रॉ के माध्यम से चयनित सदस्यों में अवेरी से दीपेंद्र व राजेंद्र, भावा से यशवंत, लोकेंद्र व राजेंद्र, बायल से शमशेर व यूनुस शरीफ, पोखनी से विजय, कोयल से इस्माइल तथा दीप चंद शामिल हैं।
सोसायटी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए सदस्य संगठन की कार्यप्रणाली और गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देंगे तथा आपसी समन्वय से परिवहन व्यवसाय को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
इस अवसर पर सोसायटी के सचिव संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, युगल ठाकुर, गडेज प्रधान प्रकाश जोशी, भावा प्रधान एवं उपप्रधान लोकेंद्र ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
