Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Shimla: रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह ने नगरकोटी माता दरोटेश्वरी के नव निर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    नावर क्षेत्र के दरोटी गांव में नगरकोटी माता दरोटेश्वरी के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    दरोटी में नगरकोटी माता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज नवार क्षेत्र के दरोटी गाँव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे जहाँ पर उन्होंने नगरकोटी माता दरोटेश्वरी के नव निर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में नावर क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिष्ठित और पुजित देवता नारायण को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

    इस अवसर पर रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह ने दोनों दैवीय शक्तियों की पूजा अर्चना की और शीश नवाकर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली, सम्पन्नता और शांति की कामना की। इस शुभ आयोजन पर उन्होंने सभी ग्राम वासियों और आयोजन करता समिति के सदस्यों को बधाइ दी।

    नगर कोटि माता का इतिहास

    दरोटी स्थित माता नगरकोटी का इतिहास सदियों पुराना है और स्थानीय निवासियों की मान्यता के अनुसार देवी का मूल स्थान नगरकोट कांगड़ा है जहाँ से सैंकड़ो वर्षों पूर्व देवी का प्रदुर्भाव दरोटी गाँव में हुआ है। इससे पूर्व इस मंदिर में 1962 में शांत यज्ञ का आयोजन किया गया था। उसके बाद इस वर्ष 20-21 नवम्बर 2026 को देवी के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इस कार्यक्रम से पूर्व लगभग 25 श्रद्धांलुओं सहित देवी ने नगरकोट, ज्वालाजी एवं हरिद्वार जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा की और मंदिर की शिखा पूजन के साथ ही यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

    बलि प्रथा का पूर्ण निषेध

    इस कार्यक्रम की प्रमुख बात यह रही कि बरसों पुरानी चली आ रही पशु बलि प्रथा का पूरी तरह से निषेध किया गया और वैदिक मंत्रो और पूर्ण सात्विक विधि से यह पूरा आयोजन संपन्न किया गया।

    युवाओं से अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान

    इस अवसर पर दोनों कैबिनेट मंत्रियो ने उपस्थित सभी क्षेत्र वासियों एवं श्रद्धांलुओं को शुभकामनायें दी और माता नगरकोटी और देवता नारायण से क्षेत्र वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए बताया कि हमारा क्षेत्र देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है और यह सत्य भी है क्यूंकि यहाँ की प्रत्येक वस्तु, स्थान और हर तत्व में देवी देवताओं का वास है। साथ ही देवी-देवताओं से जुड़ी हुई हमारी विशिष्ट संस्कृति भी पुरे दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखती है। युवाओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ यह आवश्यक है कि हमारे युवा दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े वहीँ दूसरी ओर यह भी आवश्यक है कि वे अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहें जिससे कि यह महान संस्कृति अपना अस्तित्व पीढ़ी दर पीढ़ी कायम रख सके।

    प्रदेश के विकास हेतू सामूहिक प्रयास

    इस दौरान उन्होंने सामूहिक रूप से प्रदेश और क्षेत्र के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया और पिछले 4 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों में एक दूसरे के सहयोग हेतू धन्यवाद भी प्रकट किया।

    राजा वीरभद्र सिंह के साथ नावर क्षेत्र का आत्मीय सम्बन्ध

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का नावर क्षेत्र के साथ एक गहरा आत्मिक सम्बन्ध था और राजनैतिक रूप से भी एक विधायक के रूप में उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें भी सदैव इस क्षेत्र से वही मान सम्मान और आशीर्वाद मिला है जो उनके पिता को मिलता था और इसके लिए वह नावर क्षेत्र के लोगों के आभारी है। आज इस कार्यक्रम में आकर वे अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

    #नगरकोटीमाता #दरोटी #नावरक्षेत्र #रोहितठाकुर #विक्रमादित्यसिंह #मंदिरप्राणप्रतिष्ठा #रोहड़ू #शिमलासमाचार #हिमाचलप्रदेश #देवभूमि #ARBtimes
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu: शाढ़ाबाई में 23 नवंबर को होगा एयर रेड मॉक अभ्यास, प्रशासन ने की घबराने से बचने की अपील
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lavi Mela Rampur: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार सजा साहित्य का मंच, साहित्यकारों ने रचनाओं से बांधा समां

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ, किन्नौरी मार्केट का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेला-2026 के लिए 6 से 10 नवंबर तक होगी प्लॉट आवंटन की नीलामी

    November 5, 2026

    Bilaspur News : दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, डीएम ने जारी किए आदेश

    November 5, 2026

    Kullu: देवताओं के नजराने में 5%, बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले में दिखेगा चामुर्थी घोड़ों का दमखम, 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी

    October 15, 2026

    Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन दशहरा मेले में देव परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन, मंदिर समितियों ने उठाए अहम मुद्दे

    September 23, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026

    Shimla: कम संख्या वाले शिक्षण संस्थान होंगे बंद, बढ़ाएंगे सीटें-मुख्यमंत्री

    March 10, 2025

    Rampur Bushahr News: परिवहन निगमों के निजीकरण पर रोक की मांग, 21 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

    September 13, 2026

    Himachal : जापान जाएंगी हिमाचल की साक्षी , वर्सेटाइल नेक फैन मॉडल से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

    June 13, 2025

    Shimla: युद्धकाल में रक्त की कमी ना हो—एनएसयूआई पूरे प्रदेश में लगाएगा रक्तदान शिविर

    May 10, 2025

    आज का राशिफल 15 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    October 15, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 5 1 4
    Users Today : 33
    Total Users : 129514
    Total views : 252731
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.