Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Lavi Mela Rampur: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ, किन्नौरी मार्केट का किया उद्घाटन

    रामपुर बुशहर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2026 का आगाज। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किन्नौरी मार्केट का उद्घाटन किया और स्थानीय उत्पादों, संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का गुब्बारे छोड़ शुभारंभ करते राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और उनकी धर्मपत्नि

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश की सदियों पुरानी व्यापारिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला बुधवार को रामपुर बुशहर के पाटबंगला मैदान में शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने किन्नौरी मार्केट का उद्घाटन करने के साथ विभिन्न विभागों की ओर से स्थापित प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। मेले में पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

    राज्यपाल ने किन्नौरी मार्केट में विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों को देखा और व्यापारियों से उनके कारोबार तथा उत्पादों की विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। किन्नौरी वस्त्रों, हस्तशिल्प और पारंपरिक सामग्री में उन्होंने विशेष दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद उन्होंने विभागीय प्रदर्शनियों का जायजा लेकर सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभागों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

    अंतर्राष्ट्रीय लवी के शुभारंभ मौके पर पारंपरिक नृत्य पेश करते सिरमौर के कलाकार

    स्थानीय उत्पादों को मिले बेहतर बाजार

    इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले जैसे आयोजन केवल व्यापार और खरीदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत करने और युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने का माध्यम भी हैं। प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करवाने की दिशा में ऐसे मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों, उत्पादकों और व्यापारियों को अपने हुनर तथा उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलना चाहिए, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

    उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, रीति-रिवाजों और पारंपरिक संस्कारों को सहेजकर रखने का आह्वान किया। कहा कि किसी भी समाज की असली पहचान उसकी संस्कृति और परंपराओं से होती है। इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।

    प्राकृतिक संपदा को बचाने की भी अपील

    राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरणीय संपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास के साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों और व्यापारियों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा प्लास्टिक के इस्तेमाल से परहेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

    अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले में लोकनृत्य प्रस्तुत करता किन्नौर सांस्कृतिक दल

    राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय संगठनों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के निरंतर विकास, सुख-शांति और समृद्धि की कामना भी की।

    सदियों पुराने व्यापारिक संबंधों की जीवंत विरासत है लवी मेला

    रामपुर बुशहर का अंतरराष्ट्रीय लवी मेला अपनी ऐतिहासिक और व्यापारिक पहचान के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। इस मेले की जड़ें रामपुर, किन्नौर और तिब्बत के बीच सदियों पहले स्थापित व्यापारिक संबंधों से जुड़ी हैं। पुराने समय में यह मेला ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों के व्यापारियों के मिलने तथा वस्तुओं के आदान-प्रदान का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। समय के साथ व्यापार के तौर-तरीके बदले, लेकिन मेले की ऐतिहासिक पहचान और पारंपरिक महत्व आज भी बरकरार है।

    हर वर्ष यहां किन्नौर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और बाहरी राज्यों से व्यापारी, कारीगर, किसान, बागवान और पर्यटक पहुंचते हैं। ऊनी वस्त्रों, किन्नौरी शॉल, हस्तशिल्प और पहाड़ी क्षेत्रों के पारंपरिक उत्पादों की खरीदारी मेले का प्रमुख आकर्षण रहती है। इस बार भी आगामी चार दिनों तक पाटबंगला मैदान में व्यापारिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न आयोजन मेले की रौनक बढ़ाएंगे।

    इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता, मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, एसजेवीएन झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, डीडी कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #ARBtimes #HimachalNews #InternationalLaviMela #KavinderGupta #KinnauriMarket #LaviFair #LaviMela2026 #RampurBushahr
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 11 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lavi Mela: लवी मेले में रस्साकशी का रोमांच, ज्यूरी की टीम ने जीता 1.11 लाख रुपये का खिताब

    November 7, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेला-2026 के लिए 6 से 10 नवंबर तक होगी प्लॉट आवंटन की नीलामी

    November 5, 2026

    Bilaspur News : दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे, डीएम ने जारी किए आदेश

    November 5, 2026

    Kullu: देवताओं के नजराने में 5%, बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले में दिखेगा चामुर्थी घोड़ों का दमखम, 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी

    October 15, 2026

    Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन दशहरा मेले में देव परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन, मंदिर समितियों ने उठाए अहम मुद्दे

    September 23, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Bilaspur News : ढाबों पर मनमानी कीमतों पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी की रेट लिस्ट, जानें किस चीज के कितने दाम

    September 10, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Delhi: घटासनी-शिल्हा-बधानी-भूभूजोत-कुल्लू मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग, विक्रमादित्य सिंह ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

    June 10, 2025

    Rampur Bushahr : देवता साहब पल्थान शोली के मंदिर की प्रतिष्ठा शुरू

    March 2, 2025

    Himachal Pradesh : इस बार भी छात्र संघ चुनाव नहीं होंगे बहाल, मेरिट के आधार पर बनेगी एससीए

    September 13, 2025

    Rampur Bushahr: सुक्खू सरकार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक परेशान

    February 19, 2025

    Shimla: नर्सों की भर्ती में कोरोना वॉरियर्स को प्राथमिकता, मेडिकल टेक्नोलॉजी पर खर्च होंगे ₹1350 करोड़ : सीएम सुक्खू

    May 27, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    

    Our Visitor

    1 2 8 7 1 0
    Users Today : 19
    Total Users : 128710
    Total views : 251480
    Archives
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.