Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    Kullu Dussehra 2026 का अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 अक्टूबर से शुरू होगा। देवभूमि कुल्लू में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए 347 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। जानें कुल्लू दशहरा 2026 की तारीख, देवताओं के आगमन और इस ऐतिहासिक उत्सव से जुड़ी खास तैयारियां।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू दशहरा महोत्सव में जुटे देवी-देवता। (फाइल फोटो )

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव (Kullu Dussehra 2026)की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष देवभूमि कुल्लू में होने वाले देव समागम के लिए 347 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। सात दिवसीय महोत्सव का आगाज इस बार 21 अक्तूबर से होगा, जबकि इसका समापन 27 अक्तूबर को किया जाएगा। पिछले वर्ष 2025 में जिला प्रशासन और जिला देवी-देवता कारदार संघ की ओर से 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया था। इस बार संख्या बढ़कर 347 हो गई है। पिछले साल की तुलना में 15 नए देवी-देवताओं को दशहरा उत्सव के लिए बुलावा भेजा गया है। कुल्लू दशहरा को हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृति का प्रमुख उत्सव माना जाता है। महोत्सव के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू पहुंचते हैं। सात दिनों तक ढालपुर मैदान में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।

    भगवान रघुनाथ की अगुवाई में निकलेगी शोभायात्रा

    कुल्लू दशहरा की परंपरा करीब चार शताब्दियों पुरानी है। वर्ष 1660 ईस्वी से शुरू हुए इस उत्सव का शुभारंभ भगवान रघुनाथ की अगुवाई में निकलने वाली शोभायात्रा से होता है। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए देवी-देवता ढालपुर मैदान में विराजमान होते हैं। दशहरा उत्सव के दौरान श्रद्धालु देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं। देव परंपराओं और धार्मिक अनुष्ठानों के कारण यह आयोजन स्थानीय लोगों के साथ शोधार्थियों और पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। जिला प्रशासन की ओर से जिन देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा जाता है, उनके आधार पर ही दशहरा उत्सव समिति की ओर से ठहरने, नजराने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की योजना तैयार की जाती है। कुछ देवताओं को अपने देवालय से करीब 200 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के देवी-देवता दशहरा शुरू होने से कई दिन पहले कुल्लू के लिए रवाना होने लगते हैं।

    अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से तेज होगी तैयारियां

    कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि Kullu Dussehra 2026 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिले के 347 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र जारी किए गए हैं। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर के अनुसार, अधिकतर देवी-देवताओं तक दशहरा का निमंत्रण पहुंच चुका है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से देव समाज की ओर से भी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी जाएंगी।

     

    #ARBtimes #DevBhoomiHimachal #HimachalCulture #HimachalNews #KulluDussehra #KulluDussehra2026 #Kullunews #KulluValley
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: सिटी जोन रामपुर की विशेष बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन
    Next Article Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : ढाबों पर मनमानी कीमतों पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी की रेट लिस्ट, जानें किस चीज के कितने दाम

    September 10, 2026

    Kullu: कुल्लू बस अड्डे से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने 15 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    September 8, 2026

    Kullu: कुल्लू में दिव्यांगजनों के लिए विशेष मूल्यांकन शिविर 10 से 25 सितंबर तक

    September 7, 2026

    Kullu: दिशा बैठक में विकास योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर

    September 7, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में परशुराम सेवा समिति का गठन, अशोक शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    September 5, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Kullu News : नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 1 7 5
    Users Today : 77
    Total Users : 122175
    Total views : 240741
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.