Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, November 5
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu Dussehra 2026 : गायन-नृत्य समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

    Kullu Dussehra 2026: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गायन और नृत्य के आवेदन ऑनलाइन ईमेल से, जबकि अन्य लोक एवं पारंपरिक स्पर्धाओं के लिए जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू दशहरा महोत्सव में जुटे देवी-देवता। (फाइल फोटो )

     एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  कुल्लू | Kullu Dussehra 2026 के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के इच्छुक कलाकारों और प्रतिभाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्थानीय कलाकारों के साथ बाहरी प्रतिभागियों और कला दलों से भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन जमा करने की व्यवस्था अलग रखी गई है। प्रतिभागियों को तय माध्यम से ही अपना आवेदन भेजना होगा।

    गायन और नृत्य के लिए ऑनलाइन आवेदन

    गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन ऑनलाइन भेज सकते हैं। इसके लिए आवेदन उपायुक्त कुल्लू के आधिकारिक ईमेल पर भेजना होगा। ईमेल: dc-kul-hp@nic.in, इन दोनों श्रेणियों में जिला कुल्लू के प्रतिभागियों के साथ आमंत्रित एवं सहभागी कलाकार भी आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तरीय लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, नाटक, गायन और नृत्य के अलावा अन्य पारंपरिक, लोक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, कुल्लू में जमा करना होगा। आवेदन व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से कार्यालय में भेजे जा सकते हैं।

    👉 यह भी पढ़ें : Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    अधूरे आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

    जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक कलाकारों और कला दलों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन में मांगी गई जानकारी सही और पूरी होना जरूरी है। अधूरी जानकारी अथवा गलत माध्यम से भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान होने वाली ये प्रतियोगिताएं स्थानीय लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को मंच प्रदान करने के साथ कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देंगी। प्रतियोगिताओं से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, कुल्लू से संपर्क किया जा सकता है।

     

    #ARBtimes #CulturalCompetition #FolkCulture #HimachalCulture #HimachalNews #KulluDussehra #KulluDussehra2026 #Kullunews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल 20 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय
    Next Article Bilaspur Jobs : बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu News : ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर चार माह का प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Kullu: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार, 28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेता

    October 28, 2026

    Kullu News : मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर किया एनसीसी हैंगर का उद्घाटन, विमानन प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

    October 27, 2026

    Kullu Dussehra 2026: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आगाज, देवताओं के मिलन से भक्तिमय हुआ ढालपुर

    October 22, 2026

    लाहौल में दर्दनाक हादसा: चिनाब नदी किनारे गिरी बरातियों की कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

    October 20, 2026

    Kullu News : पत्नी की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, 15 हजार रुपये जुर्माना

    October 18, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Kullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग

    October 17, 2026

    Kullu:  दशकों के इंतजार के बाद कुल्लू पहुंचा पहला माइक्रोलाइट विमान

    October 14, 2026

    Kullu: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन, दिव्यांग बच्चों को एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी, समय पर पूरी करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 3 0
    Users Today : 0
    Total Users : 128230
    Total views : 250426
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.