Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, October 12
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: कुल्लू में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन, दिव्यांग बच्चों को एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। केंद्र में दिव्यांग बच्चों को स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। 12 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी बांटे गए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन दौरान स्वागत करते डीसी कुल्लू डॉ अमित कुमार

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू की ओर से डिस्ट्रिक्ट डिसेबिलिटी रिहैबिलिटेशन सेंटर के तहत स्थापित अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने रिबन काटकर इस आधुनिक केंद्र को जनता को समर्पित किया। केंद्र के शुरू होने से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को शुरुआती अवस्था में समस्याओं की पहचान, उचित परामर्श और विभिन्न प्रकार की थेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    उद्घाटन अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने केंद्र की स्थापना के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र दिव्यांग बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बचपन के शुरुआती दौर में ही बच्चों की विकास संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार और थेरेपी उपलब्ध करवाने से उनके मानसिक और शारीरिक विकास में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय परिवारों को अपने बच्चों की जांच और थेरेपी के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

    एक ही छत के नीचे मिलेंगी विभिन्न थेरेपी की सुविधाएं

    विधायक ने केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। केंद्र में बच्चों के समग्र विकास के लिए स्पीच थेरेपी, असेसमेंट एवं काउंसलिंग, स्पेशल एजुकेशन, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी और प्ले थेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इन सेवाओं के माध्यम से बच्चों की संवाद क्षमता, शारीरिक गतिविधियों, सीखने की क्षमता और मानसिक कौशल को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

    12 दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

    कार्यक्रम के दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने 12 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए। इनमें सुनने की मशीन, व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, कमर बेल्ट और नी-कैप शामिल रहे। इन उपकरणों से लाभार्थियों को दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी।

    कार्यक्रम के समापन पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू के सचिव चंद्रकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पहल को प्रोत्साहित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर, उपाध्यक्ष शालिनी राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #DisabilityRehabilitation #DivyangChildren #EarlyInterventionCentre #himachalpradesh #IndianRedCrossSociety #kullu #SunderSinghThakur
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleLavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण
    Next Article Kullu: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kullu: यूएई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    October 12, 2026

    Kullu: कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी, समय पर पूरी करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त

    October 10, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का किया दौरा, बीआरओ के कार्य की सराहना

    October 7, 2026

    Kullu News : तीर्थन घाटी में अग्निकांड, देखते ही देखते राख हुआ लकड़ी का मकान

    October 7, 2026

    Kullu: कुल्लू में शिक्षकों के पांच पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 अक्टूबर को

    October 5, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति प्रवास के दौरान मनाली-अटल टनल मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    October 4, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर तैयारियों की समीक्षा

    October 3, 2026

    Kullu: गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का समापन

    October 3, 2026

    Kullu: वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक : डॉ. अमित कुमार शर्मा

    October 1, 2026

    Kullu: मानसून से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम, सैंज क्षेत्र का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    NHPC: बिहाली में स्थानीय मुद्दों को लेकर बैठक, एनएचपीसी ने कार्य बहाली में सहयोग की अपील की

    September 29, 2026

    Kullu: राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू प्रवास को लेकर सुरक्षा प्रतिबंध लागू

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 2 0 6
    Users Today : 101
    Total Users : 126206
    Total views : 247215
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.