Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक: पशुशाला की छत तोड़ 70 भेड़ों को बनाया शिकार, वन विभाग अलर्ट

    रामपुर की धार गौरा पंचायत के कोटी गांव में भालू ने पशुशाला में घुसकर करीब 70 भेड़ों को मार डाला और कई को घायल कर दिया। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए कैमरा ट्रैप और कैप्चर ट्रैप लगाने की कार्रवाई शुरू की है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल की धार गौरा पंचायत के कोटी गांव में भालू के हमले ने पशुपालकों को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार देर रात एक भालू ने पशुशाला की छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और भारी तबाही मचाते हुए राम दास की करीब 70 भेड़ों को मार डाला। हमले में कई अन्य भेड़ें घायल भी हुई हैं, जिससे पशुपालक को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

    जानकारी के अनुसार प्रभावित पशुपालक रामदास की पशुशाला में लगभग 150 भेड़ें मौजूद थीं। रात करीब नौ से दस बजे के बीच हुई इस घटना के दौरान आसपास के लोगों ने भेड़ों के जोर-जोर से मिमियाने और अफरा-तफरी की आवाजें सुनीं। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो भालू वहां से निकल चुका था, लेकिन पशुशाला के भीतर भयावह मंजर देखने को मिला।

    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। विभाग ने मृत और घायल पशुओं का विवरण जुटाते हुए मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वन मंडल अधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने बताया कि प्रभावित पशुपालक को निर्धारित नियमों के तहत उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर उसे पकड़ने के लिए कैप्चर ट्रैप भी स्थापित किए जाएंगे।

    वन विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग ने लोगों से सुबह-शाम अकेले जंगल, बगीचों और खेतों की ओर न जाने, चलते समय आवाज करते रहने तथा पशुओं को मजबूत और सुरक्षित बाड़ों में रखने की अपील की है।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भालू दिखाई देने पर उसके पास जाने, उसे घेरने या फोटो खींचने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति या जंगली जानवर की गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

    #AnimalAttack #BearAttack #BearTerror #BreakingNews #ForestDepartment #ForestSafety #HimachalNews #himachalpradesh #KotiVillage #Rampur #RampurBushahr #RuralNews #SheepFarming #WildlifeAlert #WildlifeNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi : 645 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया कुल्लू का युवक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
    Next Article Shimla: सरकारी नौकरी से पहले डोप टेस्ट होगा अनिवार्य, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान जल्द करने के निर्देश
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: मानसून से हुए नुकसान की पुनर्बहाली के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

    August 29, 2026

    Rampur Bushahr: विधानसभा घेराव के लिए रामपुर से जाएंगे 100 से अधिक पेंशनर, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

    August 29, 2026

    Rampur Bushahr: बड़ी CA कंपनियों की अस्पष्ट रेट नीति से बागवानों में असमंजस, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    August 28, 2026

    HRTC: हिमबस प्लस कार्ड से सफर होगा आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का भी लाभ

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में जल्द फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, शिंगला हेलीपोर्ट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग के पोस्टर का अनावरण, 27 सितंबर से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामलीला आयोजन के लिए एनओसी को लेकर नगर परिषद में बैठक

    August 25, 2026

    MC Rampur: सीवरेज में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई, लवी मेले समेत शहर की समस्याओं पर मंथन

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी–क्याओ–कूट–किन्फी सड़क पर अस्थायी मार्ग से सीमित आवागमन के लिए सुरक्षा निर्देश

    August 23, 2026

    Rampur Bushahr: जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    August 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 1 8 6
    Users Today : 35
    Total Users : 121186
    Total views : 238815
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.