Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: गानवी-फांचा सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायत, मौके पर पहुंचे एसडीएम रामपुर

गानवी-फांचा सड़क निर्माण में लापरवाही और गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

उपमंडल रामपुर की गानवी-फांचा सड़क के निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि गानवी-फांचा सड़क के चौड़ीकरण एवं पक्का करने का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का उचित ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले एसडीएम रामपुर से शिकायत की थी। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में खामियों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी।

शिकायत के बाद एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़क के तंग हिस्सों को नियमानुसार चौड़ा करने और निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को भी सड़क निर्माण कार्य में आवश्यक सहयोग देने को कहा।

ग्राम पंचायत फांचा के ग्रामीणों ने एसडीएम रामपुर का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि गानवी-फांचा सड़क निर्माण में मौजूद खामियों को समय रहते दूर किया जाएगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और ठेकेदार से निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग की है।

#Fancha #Ganvi #GanviFanchaRoad #HimachalNews #PWD #RampurBushahr #RoadConstruction #SDMRampur #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleKangra : हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगा कचरा टैक्स; जानें किस श्रेणी को देना होगा कितना मासिक शुल्क
Next Article Rampur Bushahr: श्रीखंड यात्रा को लेकर फांचा पंचायत की चेतावनी, अनुमति से पहले यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Rampur Bushahr: वार्ड नंबर 3 में जर्जर भवन हटाने और वार्ड 4 के फिसलन भरे रास्ते को ठीक करने की मांग

July 11, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में NH-5 पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, 32 लोगों को नोटिस; एक सप्ताह में हटाने के निर्देश

July 9, 2026

Rampur Bushahr: राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सराहन में पंचायत प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जन समस्याएं सुनी

July 7, 2026

SJVN: एसजेवीएन की 1500 और 412 मेगावाट परियोजनाओं में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी

July 7, 2026

Election: ननखड़ी पंचायत समिति में भाजपा की जीत, कांता खूंद अध्यक्ष और अमर सिंह कालटा बने उपाध्यक्ष

July 7, 2026

Rampur Traffic Plan: रामपुर में 7 जुलाई से नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल, शहर में पार्किंग और भारी वाहनों पर सख्ती

July 6, 2026

National Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से हटेगा अतिक्रमण, 9 जुलाई से शुरू होगा संयुक्त निरीक्षण अभियान

July 6, 2026

हिमाचल में आफत की बारिश: भरमौर में कार पर पत्थर गिरने से बच्ची की मौत, रामपुर के नरैण में बादल फटने से भारी नुकसान

July 6, 2026

Rampur Bushahr: देवता नाग वैली युवक मंडल जघोरी को मिला नया नेतृत्व, जगत ठानकू सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

July 6, 2026

Gram-Sabha: कलेड़ा मझेवटी पंचायत का बड़ा फैसला: बिना अनुमति फेरी-कबाड़ व्यापार पर रोक, गौवंश छोड़ने पर ₹5000 जुर्माना

July 5, 2026

SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 39.571 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन

July 5, 2026

SJVNL: एसजेवीएनएल 412 मेगावाट परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, लंबित समझौते लागू करने की उठी मांग

July 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 0 5 3
Users Today : 90
Total Users : 115053
Total views : 228880
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.