Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Bear Attack: रामपुर वन मंडल में भालू का आतंक, महिला समेत दो लोगों पर हमला

    रामपुर वन मंडल के कुंगल और फांचा के काओबिल बीट में भालू ने महिला समेत दो लोगों पर हमला किया। महिला गंभीर घायल, वन विभाग ने दी अंतरिम आर्थिक सहायता।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    रामपुर के अलग अलग स्थानों पर भालू के हमले से घायल उपचाराधीन महिला व पुरूष

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर वन मंडल में भालू के हमलों की दो अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बुधवार को ननखड़ी के कुंगल गांव और पंद्रहबीस क्षेत्र के फांचा स्थित काओबिल बीट में भालू ने एक महिला सहित दो लोगों को अपना निशाना बनाया। दोनों घटनाओं में स्थानीय निवासी घायल हुए हैं, जबकि महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी पहुंचाया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना बुधवार तड़के करीब तीन बजे ननखड़ी के कुंगल गांव में हुई। गांव निवासी संजय अपने घर के बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें कुछ असामान्य हलचल महसूस हुई। जब वह स्थिति देखने के लिए बाहर निकले तो अचानक सामने आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में संजय घायल हो गए। सुबह करीब आठ बजे घटना की सूचना वन विभाग को मिली, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।

    भालू के हमले की दूसरी घटना सुबह करीब सात बजे पंद्रहबीस क्षेत्र के फांचा स्थित काओबिल बीट में हुई। धारला गांव की रहने वाली बबीता कुमारी पत्नी प्रेम कुमार घर से घास काटने के लिए निकली थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में बबीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय स्तर पर सहायता मिलने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

    दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीमें हरकत में आ गईं। संबंधित वन परिक्षेत्रों के कर्मचारियों ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से भी संपर्क किया। वन मंडलाधिकारी के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। विभाग की ओर से दोनों प्रभावित परिवारों को तत्काल अंतरिम आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा नियमानुसार मुआवजे से जुड़े मामलों के निपटारे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    वन विभाग की लोगों से सतर्क रहने की अपील

    लगातार सामने आ रही वन्यजीव हमले की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने कुंगल, काओबिल बीट और आसपास के गांवों के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने लोगों को सुबह और देर शाम अकेले घर से बाहर निकलने से बचने तथा जंगल और घासनी की ओर जाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही आसपास भालू या किसी अन्य वन्यजीव की मौजूदगी दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे छेड़ने के बजाय तुरंत नजदीकी वन बीट कार्यालय को सूचना देने का आग्रह किया है।

    #ARBtimes #BearAttack #ForestDepartment #HimachalNews #Nankhari #RampurBushahr #RampurForestDivision #RamPurNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCrime News: शिमला में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 15 ग्राम हेरोइन बरामद
    Next Article Rampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    SJVNL: एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन

    November 18, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये

    November 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Mandi: मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 के पारंपरिक कारज शुरू

    February 14, 2026

    शिमला-कुल्लू में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: शाही महात्मा गैंग का मुख्य सप्लायर और दिल्ली-फरार चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार

    February 21, 2026

    दैनिक राशिफल 18 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें 17

    May 18, 2026

    हिमाचल में 6297 प्री-नर्सरी शिक्षकों की भर्ती अटकी, NTT डिप्लोमा की जांच बनी बाधा

    July 9, 2025

    Rampur Bushahr: आपदा की मार झेल रहा शरनाल गांव, राहत कार्यों के नाम पर केवल आश्वासन

    September 18, 2025

    Himachal Politics : जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर हमला, बोले– केंद्र से टकराव नहीं, संवाद से होगा प्रदेश का विकास

    February 13, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 2 7 8
    Users Today : 83
    Total Users : 129278
    Total views : 252302
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.