Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के अवसर पर 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग उठी। बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को पत्र भेजकर कर्मचारियों को छुट्टी का लाभ देने का आग्रह किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 12, 2026Updated:November 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    सुंदर सिंह टैगोर, अध्यक्ष बुशहर शिक्षक संघ रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान स्थानीय कर्मचारियों को अवकाश का लाभ दिलाने के लिए बुशहर शिक्षक संघ ने 13 नवंबर को रामपुर उपमंडल में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। संघ ने इस संबंध में प्रशासन से हस्तक्षेप कर आवश्यक आदेश जारी करने का आग्रह किया है।

    संघ के अध्यक्ष डॉ. एसएस टैगोर ने उपमंडलाधिकारी रामपुर को दिए ज्ञापन में कहा है कि लवी मेले के उपलक्ष्य में पहले 11 नवंबर को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया था, लेकिन इसी दिन प्रदेश सरकार की ओर से पूरे हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके चलते रामपुर क्षेत्र के कर्मचारियों को मेले के लिए निर्धारित स्थानीय अवकाश का अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सका।

    संघ का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि बुशहर की सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव है। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। ऐसे में स्थानीय अवकाश का उद्देश्य पूरा करने के लिए इसकी तिथि में बदलाव जरूरी है।

    डॉ. टैगोर ने प्रशासन से आग्रह किया है कि कर्मचारियों की सुविधा और मेले के महत्व को देखते हुए 11 नवंबर के स्थान पर 13 नवंबर को रामपुर उपमंडल के सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए। अब इस मांग पर प्रशासन के निर्णय का इंतजार है।

    #ARBtimes #BushahrTeachersUnion #HimachalNews #LaviMela2026 #LocalHoliday #RampurBushahr #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleLavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Dance Competition: रामपुर की तीन प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किए स्थान, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

    October 29, 2026

    RHEP: रामपुर एचपीएस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकाथॉन

    October 28, 2026

    Education: नोगली कॉलेज में प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 28, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu: मुख्यमंत्री ने मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    January 20, 2026

    Saraswati Paradise School: गोलीकांड के बाद सरकारी नियंत्रण में आया स्कूल, छह माह के लिए प्रशासक तैनात

    June 19, 2026

    Shimla Chitta Case : 27.64 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को 3 साल की सजा

    April 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में प्री-काउंसलिंग सत्र आयोजित, छात्रों को करियर मार्गदर्शन मिला नया दृष्टिकोण

    July 2, 2025

    Shimla : कम्यूटेशन और रिटायरमेंट एज पर विचार : कैबिनेट में होगा फैसला : सुक्खू

    May 1, 2025

    Rampur Bushahr: बीएड सेमेस्टर दो में लुकेश कुमार ने किया टॉप, सर्वपल्ली संस्थान का नाम रोशन

    September 15, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    

    Our Visitor

    1 2 8 7 8 6
    Users Today : 55
    Total Users : 128786
    Total views : 251599
    Archives
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.