Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 28
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    RHEP: रामपुर एचपीएस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकाथॉन

    रामपुर जल विद्युत स्टेशन ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत वॉकाथॉन आयोजित की। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति अपनाने का आह्वान किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर

    रामपुर जल विद्युत स्टेशन (रामपुर एचपीएस) की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत 28 अक्टूबर को वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (Probity for Prosperity) के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के मूल्यों को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।

    वॉकाथॉन बायल स्थित कार्यालय परिसर से शुरू होकर रामपुर एचपीएस कॉलोनी के दत्तनगर गेट पर संपन्न हुई। इसमें परियोजना के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ईमानदारी, नैतिकता तथा सत्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता किसी भी सशक्त संगठन की आधारशिला हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपने आधिकारिक दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति का निर्माण प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम कर्मचारियों में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वॉकाथॉन के माध्यम से कर्मचारियों को ईमानदारी, नैतिक आचरण और जवाबदेही को अपने दैनिक जीवन एवं कार्यप्रणाली का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक और कर्मचारी की भूमिका के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

    रामपुर एचपीएस द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियां संगठन में नैतिक मूल्यों, सुशासन और पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

    #ARBtimes #ProbityForProsperity #RampurBushahr #RamPurHPS #VigilanceAwarenessWeek2026 #Walkathon #विकासमारवाह #सतर्कताजागरूकतासप्ताह #सत्यनिष्ठासेसमृद्धि
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleEducation: नोगली कॉलेज में प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: नोगली कॉलेज में प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 28, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    RHPS: रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    Rampur News : एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम, जन अधिकार मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी

    October 22, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के ब्रौनी नाले पर बनेगा 127 करोड़ का पुल, दो साल में पूरा करने का लक्ष्य

    October 18, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल ने खेल जगत में दिखाया अपना दम, सहोदया टूर्नामेंट में कबड्डी में हासिल की शानदार उपलब्धियाँ

    October 18, 2026

    MC Rampur: रामपुर नगर परिषद को मिला वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष ने जताया आभार

    October 16, 2026

    Rampur Bushahr: ग्राम पंचायत लालसा में मनाया किसान ग्रामीण महिला दिवस, महिलाओं को प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    October 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में 17.66 लाख और ननखड़ी में 83.25 लाख रुपये के विकास कार्य मंजूर

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले की कमाई में नगर परिषद की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग, आयोजन अवधि तय करने पर जोर

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: सनेई बस हादसे की जांच करेंगे एसडीएम, जल्द रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 9 3 1
    Users Today : 133
    Total Users : 127931
    Total views : 249962
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.