Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: ग्राम पंचायत लालसा में मनाया किसान ग्रामीण महिला दिवस, महिलाओं को प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    ग्राम पंचायत लालसा में किसान ग्रामीण महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिलाओं को प्राकृतिक खेती, कृषि-पशुपालन योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गई।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के लालसा गांव आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    ग्राम पंचायत लालसा में 15 अक्टूबर को किसान ग्रामीण महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को पहचान दिलाना और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत लालसा की प्रधान संगीता ने की। इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से खंड तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार और सहायक खंड तकनीकी प्रबंधक शिवम वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, पशुपालन विभाग की ओर से वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा और डॉ. छवि ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।

    कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक तरीकों से खेती करने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान खेती की लागत कम करने और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त, कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से किसानों और महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। विशेषज्ञों ने महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान कृषि कार्यों, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व पर भी चर्चा की गई।

    कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से कृषि एवं पशुपालन से जुड़े सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया। अंत में पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और ग्रामीण महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने और कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

    #ARBtimes #KisanGrameenMahilaDiwas #Lalsa #NaturalFarming #किसानग्रामीणमहिलादिवस #कृषिविभाग #पशुपालनविभाग #प्राकृतिकखेती #महिलासशक्तिकरण
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHamirpur News : हमीरपुर में 3 हजार रुपये के विवाद में मिस्त्री की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार
    Next Article Crime News: कुमारसैन में महिलाओं से छीने सोने के आभूषण 100% बरामद, आरोपी जेल में
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में 17.66 लाख और ननखड़ी में 83.25 लाख रुपये के विकास कार्य मंजूर

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले की कमाई में नगर परिषद की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग, आयोजन अवधि तय करने पर जोर

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: सनेई बस हादसे की जांच करेंगे एसडीएम, जल्द रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य

    October 14, 2026

    Rampur Bushahr: सुरड बंगला से सरा बाहली तक सड़क निर्माण शुरू, स्थानीय जनता ने जताया आभार

    October 14, 2026

    Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

    October 14, 2026

    Rampur Bushahr: नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल का समापन, ज्यूरी की टीम ने जीता फाइनल

    October 14, 2026

    HRTC: चार महीने बाद कूट पहुंची बस, सुबह बैटरी डाउन होने से थमी; बच्चों को पैदल चलने की नौबत

    October 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव में गोपाल सिंह बने प्रधान, कालीचरण महासचिव निर्वाचित

    October 12, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026

    Rampur Bushahr News : भ्रष्टाचार मामले में पूर्व हेड कांस्टेबल को 4 साल की कठोर कैद, 46 हजार रुपये जुर्माना

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव, प्रधान और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    October 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 7 3 4
    Users Today : 37
    Total Users : 126734
    Total views : 248022
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.