Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    SJVNL: एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन

    एसजेवीएन रामपुर एचपीएस में आयोजित दो दिवसीय इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 संपन्न। एथलेटिक्स में रामपुर एचपीएस और कॉर्पोरेट मुख्यालय शिमला ने जीते ओवरऑल खिताब।
    ATUL RAJBy ATUL RAJNovember 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    एसजेवीएन के तत्वावधान में रामपुर एचपीएस में आयोजित दो दिवसीय इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का उत्साह और खेल भावना के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं और कॉर्पोरेट मुख्यालय के कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    समापन समारोह में रामपुर एचपीएस के विभागाध्यक्ष (पीएसआईटीएंडसी) रोशन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को बधाई देते हुए प्रतिभागियों के अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल कर्मचारियों में टीम भावना, आपसी सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए परियोजना प्रमुख विकास मारवाह और पूरी आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह ने भी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

    एथलेटिक्स में रामपुर एचपीएस और कॉर्पोरेट मुख्यालय का दबदबा

    एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग का ओवरऑल खिताब कॉर्पोरेट मुख्यालय (सीएचक्यू), शिमला ने अपने नाम किया, जबकि पुरुष वर्ग में रामपुर एचपीएस ओवरऑल विजेता रहा। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका बंसल (सीएचक्यू), 200 मीटर में रचिता (एनजेएचपीएस), 400 मीटर में अंकिता कुमारी (एलएचईपी) और 800 मीटर दौड़ में रमा (एनजेएचपीएस) ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में धीरज शर्मा (आरएचपीएस) ने 100 और 400 मीटर दौड़ में, रिकी चौहान (सीएचक्यू) ने 200 मीटर दौड़ में तथा शुभम बंसल (एनजेएचपीएस) ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। 4×100 मीटर रिले दौड़ के महिला वर्ग में एनजेएचपीएस और पुरुष वर्ग में आरएचपीएस की टीम विजेता रही।

    शॉट पुट और डिस्कस थ्रो की महिला स्पर्धाओं में प्रियंका बंसल (सीएचक्यू) ने दोनों खिताब जीते। पुरुष वर्ग में शॉट पुट में सुरेश कुमार (सीएचक्यू) और डिस्कस थ्रो में अक्षय (आरएचपीएस) विजेता रहे। लंबी कूद और ऊंची कूद की महिला स्पर्धाओं में स्मृति दत्ता (सीएचक्यू) ने दोनों में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग की लंबी कूद में रिकी चौहान (सीएचक्यू) और ऊंची कूद में करण (एनजेएचपीएस) विजेता रहे।

    बैडमिंटन में कॉर्पोरेट मुख्यालय शिमला विजेता

    बैडमिंटन प्रतियोगिता की महिला और पुरुष दोनों टीम स्पर्धाओं में कॉर्पोरेट मुख्यालय, शिमला ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग में प्रियंका बंसल (सीएचक्यू) और पुरुष वर्ग में संजू कुमार (एनजेएचपीएस) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

    दो दिवसीय यह खेल आयोजन विभिन्न परियोजनाओं के कर्मचारियों के बीच आपसी मेलजोल, सहयोग और सौहार्द बढ़ाने के साथ-साथ एसजेवीएन परिवार की एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में सफल साबित हुआ।

    #ARBtimes #Athletics #Badminton #HimachalNews #InterProjectSportsMeet #RampurBushahr #RamPurHPS #SJVN #SJVNNews #SportsMeet2026
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये
    Next Article Education: WILDE Student Conference के दूसरे दिन शोध प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक कार्यशालाओं में जुटे विद्यार्थी
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: लवी मेले के दौरान रचोली रूट पर ऑटो किराये में मनमानी, 70 के बजाय वसूले जा रहे 150 रुपये

    November 18, 2026

    Bear Attack: रामपुर वन मंडल में भालू का आतंक, महिला समेत दो लोगों पर हमला

    November 18, 2026

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: ननखड़ी की लाइफलाइन टिक्कर खमाड़ी सड़क को केंद्र से मिले 55 करोड़, एक माह में होगी दुरूस्त

    August 12, 2025

    Kinnaur: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने टाशीगंग गांव का किया दौरा, सड़क निर्माण व खेल मैदान का दिया आश्वासन

    July 4, 2025

    Mandi: मंडी से मनाली फोरलेन पर दोनों दिशाओं के लिए वन-वे ट्रैफिक सुचारु- उपायुक्त

    August 21, 2025

    Rampur Bushahr: 15 जून को रामपुर में होगी आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

    June 11, 2026

    Kangra : ऑनलाइन निवेश के झांसे में फंसी महिला, 2.59 करोड़ गंवाकर पहुंची पुलिस के पास

    April 15, 2025

    Rampur Bushahr: श्राई कोटी मंदिर का शैक्षणिक-सांस्कृतिक भ्रमण: जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने लिया भाग

    June 23, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 3 0 9
    Users Today : 114
    Total Users : 129309
    Total views : 252345
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.