Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Saraswati Paradise School: गोलीकांड के बाद सरकारी नियंत्रण में आया स्कूल, छह माह के लिए प्रशासक तैनात

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल का प्रबंधन अब सरकारी नियंत्रण में रहेगा। उपायुक्त एवं सह-अतिरिक्त रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज, शिमला अनुपम कश्यप ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा को स्कूल का प्रशासक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर छह माह के लिए की गई है।

    हिमाचल प्रदेश सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 2006 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि हिमाचल पब्लिक स्कूल एजुकेशनल सोसायटी संजौली के तहत संचालित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप की ओरसे जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में पढ़ाई, अनुशासन, प्रशासनिक कार्य और विद्यार्थियों के हित किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होने चाहिए।

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

    प्रशासक ज्योति राणा स्कूल और सोसायटी के दैनिक कार्यों का संचालन करेंगी। इसके साथ ही सोसायटी के उपविधियों और प्रचलित नियमों के अनुसार नई गवर्निंग बॉडी के गठन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करेंगी। आदेश के अनुसार विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा संस्थान की सामान्य कार्यप्रणाली को बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस दौरान स्कूल का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा और नियमित शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होगा। प्रशासक की सहायता के लिए उपमंडलाधिकारी (ग्रामीण) शिमला, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा शिमला, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं, सहायक नियंत्रक (वित्त एवं लेखा) उपायुक्त कार्यालय शिमला और तहसीलदार शिमला (ग्रामीण) को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

    गोलीकांड के बाद पहली बार खुला स्कूल, पहले दिन 400 छात्र पहुंचे

    13 जून को स्कूल परिसर में संचालिका मनीषा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इसके बाद स्कूल बंद कर दिया गया था और अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे थे। वीरवार को पहली बार स्कूल खोला गया। पुलिस सुरक्षा के बीच नियमित कक्षाएं शुरू कर दी गईं। हालांकि, पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य से कम रही। करीब 800 छात्रों वाले इस स्कूल में लगभग 400 बच्चे ही पढ़ाई के लिए पहुंचे। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए स्कूल परिसर में स्थायी पुलिस सुरक्षा की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाना चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि वीरवार से नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो गई हैं। पीटीए की मांग के बाद छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की संख्या सामान्य होने की उम्मीद है।

    #AdministratorAppointed #AnupamKashyap #ARBtimes #EducationNews #GovernmentControl #HimachalNews #himachalpradesh #SaraswatiParadiseSchool #SchoolNews #Shimla #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleChamba Hadsa : मेहंदी रचने से पहले कफन में लिपटीं खुशियां, जहां सजनी थी बेटी की सगाई, वहां अब सिर्फ सिसकियां
    Next Article Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Shimla News: एक एप पर मिलेंगी 41 घरेलू सेवाएं, प्लंबर-इलेक्ट्रीशियन से टैक्सी तक की सुविधा

    September 16, 2026

    Kumarsain News : बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंककर बालियां लूटीं, जंगल के रास्ते फरार हुआ आरोपी

    September 16, 2026

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 0 3
    Users Today : 64
    Total Users : 123503
    Total views : 242937
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.