Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
चंबा

Chamba Hadsa : मेहंदी रचने से पहले कफन में लिपटीं खुशियां, जहां सजनी थी बेटी की सगाई, वहां अब सिर्फ सिसकियां

Chamba Hadsa: चंबा के दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय अनीता कुमारी की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में बेटी की सगाई की रस्म होनी थी, वहां अब सिर्फ सिसकियां और अपनों के बिछड़ने का दर्द बाकी रह गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
चंबा में गहरी खाई में गिरी कार। बुधवार देर रात हुए हादसे में एक परिवार के छह सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंबा 

नियति के क्रूर खेल की इससे दर्दनाक तस्वीर और क्या होगी कि जिस आंगन में बेटी की सगाई की खुशियां गूंजनी थीं, आज वहां सिर्फ सिसकियां और गम का माहौल है। 20 वर्षीय अनीता कुमारी अपने जीवन के एक नए और खूबसूरत सफर की दहलीज पर खड़ी थी। माता-पिता की आंखों में उसकी खुशहाल जिंदगी के सपने थे और घर में उत्सव जैसा माहौल था। लेकिन एक सड़क हादसे ने सगाई से कुछ घंटे पहले अनीता को हमेशा के लिए अपनों से छीन लिया। पल भर में हंसी-खुशी से भरा घर आंसुओं के सैलाब में डूब गया।

चंबा जिले के मेहल गांव निवासी धर्म सिंह की बेटी अनीता केवल परिवार की लाडली ही नहीं, बल्कि उनके सपनों और उम्मीदों का आधार भी थी। पढ़ाई में होनहार अनीता ने जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। उसका सपना अपने पैरों पर खड़ा होकर माता-पिता का सहारा बनने का था, जिन्होंने मेहनत-मजदूरी और खेती-बाड़ी करके उसे पढ़ाया-लिखाया था। बुधवार को अनीता ने चंबा में जेबीटी प्रवेश परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ एक मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंची। हंसी-खुशी का माहौल था। कोई नहीं जानता था कि यह साथ बिताए गए वे आखिरी पल हैं।

👉 यह भी पढ़ें : Himachal: चंबा में बड़ा हादसा, बोलेरो गहरी खाई में गिरी; मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की मौत

घर लौटते वक्त मौत ने रास्ता रोक लिया

बुधवार देर रात मुंडन संस्कार से अनीता अपने ताऊ चुनी लाल, देवी सिंह, मोती राम, ताई बबली देवी और कुंता देवी के साथ वाहन में सवार होकर घर लौट रही थी। गाड़ी में वीरवार को होने वाली सगाई की तैयारियों और आने वाले शुभ दिन की बातें हो रही थीं। लेकिन रास्ते में एक भयानक हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। एक पल में खुशियों से भरा परिवार उजड़ गया और अनीता समेत एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए थम गई। हादसे ने ऐसा जख्म दिया है, जो शायद कभी नहीं भर पाएगा।

जिस हाथों पर सजनी थी मेहंदी, वहां ओढ़ा दिया गया कफन

वीरवार को जिस बेटी की हथेलियों पर सगाई की मेहंदी रचनी थी, उसी की पार्थिव देह सफेद कफन में लिपटी घर पहुंची। बेटी की अर्थी देखते ही मां का कलेजा फट पड़ा। वह बार-बार अपनी लाडली का चेहरा देखकर बेसुध हो रही थी और बिलखते हुए यही कह रही थी, बेटा, एक बार आंखें खोल ले… आज तो तेरी सगाई है। पिता धर्म सिंह की आंखें पथरा चुकी थीं। जिन हाथों से उन्होंने बेटी के भविष्य के सपने संवारे थे, उन्हीं हाथों से अब उसकी अंतिम विदाई की तैयारी करनी पड़ रही थी। परिजनों की सिसकियों ने गांव को गमगीन कर दिया। जिस घर में खुशियों की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां अब गम, आंसू और लाडली को खोने का असहनीय दर्द बाकी रह गया है।

 

#ARBtimes #Chamba #ChambaAccident #ChambaHadsa #Heartbreaking #HimachalAccident #HimachalNews #himachalpradesh #RoadSafety #SadNews #TragicAccident
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleAaj Ka Rashifal 19 June 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ रंग और उपाय
Next Article Saraswati Paradise School: गोलीकांड के बाद सरकारी नियंत्रण में आया स्कूल, छह माह के लिए प्रशासक तैनात
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Chamba : PGI चंडीगढ़ से 3 माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा; 5 लोगों की मौत

July 28, 2026

मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

July 24, 2026

Manimahesh Yatra 2026 : 25 अगस्त से शुरू होगी पावन यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से; जानें नए नियम और बदलाव

July 18, 2026

हिमाचल में आफत की बारिश: भरमौर में कार पर पत्थर गिरने से बच्ची की मौत, रामपुर के नरैण में बादल फटने से भारी नुकसान

July 6, 2026

चंबा में बड़ा हादसा: बस पर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत, ड्राइवर समेत 5 घायल

July 6, 2026

Himachal : चंबा में बड़ा सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत

June 28, 2026

Himachal: चंबा में बड़ा हादसा, बोलेरो गहरी खाई में गिरी; मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की मौत

June 18, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026

Chamba Road Accident: ककीरा में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, पांच गुजरातियों समेत 6 की मौत

May 11, 2026

Chamba News: मामूली बहस के बाद युवक की पत्थर मारकर हत्या, शव ढांक में फेंका

May 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 2 1 1
Users Today : 39
Total Users : 117211
Total views : 232650
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.