Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

    चंबा के आयल गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो घरों को आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सांकेतिक तस्वीर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंबा

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के आयल गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो घरों में आगजनी का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:13 बजे थाना तीसा को आयल गांव में आगजनी और विवाद की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप

    मामले में बखतू खान निवासी सरोगा, डाकघर आयल के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह दिनभर जंगल में जड़ी-बूटी खोजने गया था और शाम को अपने नए घर लाहरूड़ी लौटा था। उसने आरोप लगाया कि रात करीब आठ बजे आयल-साहू मार्ग की ओर से शोर-शराबा सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखने पर कुछ लोग नारेबाजी करते हुए उसके घर की ओर आते दिखाई दिए। डर के कारण वह घर के पास ही छिप गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने पहले उसके घर पर पथराव किया और बाद में घर को आग के हवाले कर दिया। शिकायत में दुनी चंद (पूर्व प्रधान आयल), होम देई, शेर सिंह, बृज लाल, केहर सिंह, गगन, तेज सिंह, रमेश, डोगरी, केवल और कुलदीप सहित 11 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

    पंचायत चुनाव से जुड़ी बताई जा रही रंजिश

    बखतू खान का आरोप है कि पंचायत चुनाव के दौरान उसे और उसके परिवार को एक विशेष पक्ष के समर्थन में मतदान करने के लिए दबाव और धमकियां दी गई थीं। उसने आशंका जताई कि उसी रंजिश के चलते यह आगजनी की घटना हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 190, 326(जी) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से साक्ष्य जुटा रही है।

    #ARBtimes #Chamba #ChambaNews #ChambaPolice #CrimeNews #CrimeUpdate #ElectionNews #FireIncident #HimachalCrime #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalUpdate #HPPolice #IndiaNews #PanchayatPolitics #TrendingNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल में अब दिसंबर में होंगी सभी स्कूलों की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं, फरवरी से नया सत्र
    Next Article Rampur Bushahr: दो माह से दूध उत्पादकों को नहीं मिली भुगतान राशि, दूध उत्पादकों में रोष
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime: रामपुर में दो अलग मामलों में 13.31 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026

    Solan : नालागढ़ पुलिस स्टेशन आईईडी धमाका: एनआईए ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

    September 1, 2026

    Crime: लापता बालिका को पुलिस ने आनी के टांडी से सुरक्षित बरामद किया

    August 28, 2026

    Crime: झाकड़ी में 3.29 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    August 26, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 0 3
    Users Today : 102
    Total Users : 121803
    Total views : 240072
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.