Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    चंबा

    चंबा में बड़ा हादसा: बस पर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत, ड्राइवर समेत 5 घायल

    पठानकोट-चंबा-भरमौर हाईवे पर गहरा के पास चलती बस पर पहाड़ी से चट्टान गिरने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों का चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंबा 

    पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को गहरा के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक चलती निजी बस पर पहाड़ी से अचानक एक विशाल चट्टान गिर गई। इस मलबे की चपेट में आने से बस में सवार 21 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस ड्राइवर सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जानकारी के अनुसार, यह निजी बस बनीखेत से सवारियों को लेकर भरमौर गई थी और वहां से वापस लौट रही थी। जैसे ही बस गहरा के पास पहुंची, पहाड़ी से एक भारी-भरकम चट्टान टूटकर सीधे बस के ऊपर आ गिरी। हादसे में गोली गांव के रहने वाले साहिल (21) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायलों की पहचान गिल्मो देवी, कार्तिक, गुड्डो, बिंता और बस चालक कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा में भर्ती करवाया गया है।

    प्रशासन की सतर्क रहने की अपील

    सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से खराब मौसम में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

    #ARBtimes #BusAccident #ChambaAccident #ChambaBharmourHighway #HimachalNews #himachalpradesh #LandslideHimachal #RoadSafety
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय
    Next Article Shimla : असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 15 अगस्त तक मौका
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Chamba Road Accident: मणिमहेश यात्रा पर निकले पंजाब के दो युवकों की मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

    September 13, 2026

    Chamba Road Accident : दिनका घार में खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों की मौत

    September 11, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    Chamba: पांच पंचायतों में ‘गायब’ मिला स्टाफ, 25 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

    August 22, 2026

    Accident: चंबा में निजी बस हादसा: सात लोगों की मौत, 11 घायल; छह को चंबा मेडिकल कॉलेज किया रेफर

    August 8, 2026

    चंबा के होली में हादसा: लामू-हीलिंग मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

    August 7, 2026

    मणिमहेश यात्रा 2026: आज से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें प्रति दिन कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 0 3
    Users Today : 41
    Total Users : 125903
    Total views : 246775
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.