Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    हिमाचल के पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब अंकों की जगह ग्रेड और ग्रेड प्वाइंट मिलेंगे। एन-2022 पाठ्यक्रम के तहत पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा जारी होंगे।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में अब अंकों की जगह ग्रेड और ग्रेड प्वाइंट दिए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के अनुरूप तकनीकी शिक्षा में मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव किया गया है। एन-2022 पाठ्यक्रम के तहत लागू नई व्यवस्था में प्रत्येक सेमेस्टर के प्रदर्शन का आकलन एसजीपीए (Semester Grade Point Average) के आधार पर होगा, जबकि पूरे डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रदर्शन के आधार पर सीजीपीए (Cumulative Grade Point Average) तैयार किया जाएगा।

    नई व्यवस्था के तहत जून 2026 में डिप्लोमा पूरा करने वाले विद्यार्थियों को पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा जारी किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नए डिप्लोमा हाईटेक सुरक्षा सुविधाओं से लैस होंगे। इनमें पारंपरिक अंकों के बजाय ग्रेड और सीजीपीए का उल्लेख किया जाएगा।

    हर सेमेस्टर के प्रदर्शन से तैयार होगा SGPA

    नई मूल्यांकन प्रणाली में विद्यार्थी के प्रत्येक सेमेस्टर के प्रदर्शन के आधार पर SGPA निर्धारित किया जाएगा। डिप्लोमा पाठ्यक्रम के सभी सेमेस्टर के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम पूरा होने पर CGPA तैयार होगा। इससे पूरे डिप्लोमा पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थी की शैक्षणिक उपलब्धि का समग्र आकलन किया जा सकेगा। नई ग्रेडिंग व्यवस्था में विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर ग्रेड और ग्रेड प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। 40 फीसदी से कम अंक हासिल करने पर विद्यार्थी को F ग्रेड मिलेगा और ग्रेड प्वाइंट शून्य रहेगा।

    अंक, ग्रेड और ग्रेड प्वाइंट का वितरण चार्ट
    प्रतिशत अंक rangeआवंटित ग्रेडग्रेड प्वाइंट
    91 – 100%A+10
    81 – 90%A9
    71 – 80%B+8
    61 – 70%B7
    51 – 60%C+6
    46 – 50%C5
    40 – 45%D4
    < 40% (फेल)F0

     

    एक-दो सप्ताह में जारी होंगे नए CGPA आधारित डिप्लोमा

    तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अनुसार, नई शिक्षा नीति के तहत पॉलिटेक्निक संस्थानों में अंकों के बजाय ग्रेड देने की व्यवस्था शुरू की गई है। एन-2022 पाठ्यक्रम में यह प्रणाली लागू की गई थी। जून 2026 में परीक्षा देकर डिप्लोमा पूरा करने वाले विद्यार्थियों को पहली बार CGPA आधारित हाईटेक डिप्लोमा जारी किए जाएंगे। इन डिप्लोमा को तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है और इन्हें एक-दो सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

     

    #ARBtimes #CGPA #CGPADiploma #EducationNews #GradingSystem #HimachalPolytechnic #himachalpradesh #N2022 #PolytechnicEducation #SGPA #TechnicalEducation
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला
    Next Article Shimla : हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से, विधानसभा में विधेयक पेश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu Dussehra: 7 अक्तूबर से बदलेगी यातायात व्यवस्था, 18 स्थानों पर 2 हजार वाहनों की पार्किंग

    October 17, 2026

    Himachal High Court : ग्रामीण विद्या उपासकों को बड़ी राहत, 8 साल की सेवा के आधार पर नियमित करने के आदेश

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Hamirpur News : हमीरपुर में 3 हजार रुपये के विवाद में मिस्त्री की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

    October 16, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026

    Kullu:  दशकों के इंतजार के बाद कुल्लू पहुंचा पहला माइक्रोलाइट विमान

    October 14, 2026

    Shimla: हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी होंगे अध्यक्ष

    October 14, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 4 5
    Users Today : 49
    Total Users : 126845
    Total views : 248217
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.