Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla : हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से, विधानसभा में विधेयक पेश

    हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से होगी। गैर-शिक्षण पद HPRCA या सरकार की ओर से अधिसूचित अन्य एजेंसी से भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया UGC के मानकों के अनुसार होगी। सरकार ने पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन मजबूत करने के लिए विधानसभा में संशोधन विधेयक पेश किया है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के सभी छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती अब राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। वहीं, गैर-शिक्षण पद राज्य चयन आयोग या सरकार की ओर से अधिसूचित किसी अन्य भर्ती एजेंसी के माध्यम से भरे जाएंगे। सरकार ने विवि में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और वित्तीय प्रबंधन मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।

    इसी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा में हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 पेश किया। विधेयक लागू होने के बाद विश्वविद्यालय अपने स्तर पर शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सीधी भर्ती नहीं कर सकेंगे। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, शिक्षकों की भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) या सरकार की ओर से अधिसूचित अन्य एजेंसी के माध्यम से होगी। भर्ती प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरी की जाएगी।

    भर्ती में पारदर्शिता के लिए बदली जाएगी व्यवस्था

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला समेत अन्य विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। छात्र संगठन कई बार भर्ती में योग्यता की अनदेखी और सिफारिश के आधार पर नियुक्तियों के आरोप लगाते रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठन भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठते सवालों और विश्वविद्यालयों में वित्तीय कुप्रबंधन एवं अनुशासनहीनता के मामलों को देखते हुए संशोधन आवश्यक हो गया था। नए प्रावधानों के माध्यम से निष्पक्षता, पारदर्शिता और योग्यता आधारित भर्ती सुनिश्चित करने के साथ लोक निधियों के उचित उपयोग का प्रयास किया जाएगा। सरकार के अनुसार, संशोधन विधेयक लागू होने से राज्य के खजाने पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। नए प्रावधान मौजूदा सरकारी तंत्र के माध्यम से लागू किए जाएंगे।

    इन छह सरकारी विश्वविद्यालयों पर लागू होगा संशोधन

    प्रस्तावित संशोधन इन छह सरकारी विश्वविद्यालयों पर लागू होगा:

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी
    • हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर
    • डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन
    • चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर
    • अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, नेरचौक
    वित्त समितियों के अध्यक्ष होंगे वित्त सचिव

    संशोधन विधेयक के तहत इन सभी छह विश्वविद्यालयों की वित्त समितियों के अध्यक्ष राज्य सरकार के वित्त सचिव होंगे। सरकार का कहना है कि इससे विश्वविद्यालयों के वित्तीय मामलों की निगरानी मजबूत होगी और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।नए पदों के सृजन, मौजूदा पदों के उन्नयन, सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के नियम बनाने और कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों के पुनरीक्षण से जुड़े सभी वित्तीय प्रस्ताव पहले वित्त समिति के समक्ष रखे जाएंगे। वित्त समिति की सिफारिश के बाद कार्यकारी परिषद या प्रबंधन बोर्ड इन प्रस्तावों पर विचार करेगा। इसके बाद प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

    #ARBtimes #EducationNews #GovernmentUniversities #HimachalAssembly #HimachalNews #himachalpradesh #HPPSC #HPRCA #Recruitment2026 #UGC #UniversityRecruitment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा
    Next Article Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kullu News : नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Shimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

    September 2, 2026

    Himachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr : 13-14 अक्टूबर को रामपुर में होगा किसान सभा का राज्य सम्मेलन

    September 1, 2026

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

    September 1, 2026

    Shimla : चौड़ा मैदान में गरजे पेंशनर, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    September 1, 2026

    Shimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    September 1, 2026

    Education: शिक्षक दिवस पर सराहनीय पहल, BPL और जरूरतमंद विद्यार्थियों को B.Ed. में विशेष फीस छूट

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 5 3 5
    Users Today : 37
    Total Users : 121535
    Total views : 239388
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.