Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : चौड़ा मैदान में गरजे पेंशनर, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    शिमला के चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सभी मांगों पर निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 1, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला के चौड़ा मैदान में मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रदेशभर से आए पेंशनर्स। स्रोत : सोशल मीडिया

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का ऐतिहासिक चौड़ा मैदान मंगलवार को पेंशनरों के बड़े प्रदर्शन का गवाह बना। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण चौड़ा मैदान और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

    प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चौड़ा मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा। बालूगंज चौक तथा रेलवे स्टेशन-कैनेडी चौक से चौड़ा मैदान की ओर जाने वाले यातायात को डायवर्ट किया गया। इससे शहर में कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

    ये हैं पेंशनरों की प्रमुख मांगें

    पेंशनरों ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 40 प्रतिशत लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का लाभ देने संबंधी अधिसूचना जारी करने की मांग की। इसके अलावा 166 माह के पे एरियर और पेंशन एरियर का भुगतान करने तथा 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। पेंशनर नेताओं का कहना है कि सरकार के साथ 13 मई को हुई बैठक में उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई थी। इस दौरान संबंधित मांगों की अधिसूचना 31 जुलाई तक जारी करने का आश्वासन दिया गया था। निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से पेंशनरों में नाराजगी बढ़ी है। इसी के विरोध में मंगलवार को चौड़ा मैदान में आक्रोश रैली आयोजित की गई।

    मांगें पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी

    पेंशनर नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी लंबित देनदारियों का भुगतान नहीं किया जाता और मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव भूप राम वर्मा ने कहा कि पेंशनरों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। उन्होंने सरकार से लंबित देनदारियों और अन्य मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आने वाले समय में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के घेराव जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

    चौड़ा मैदान की ओर जाने वाला यातायात डायवर्ट

    पेंशनरों के प्रदर्शन को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष व्यवस्था की। चौड़ा मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया, ताकि प्रदर्शन स्थल पर भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस ने आम लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और अनावश्यक रूप से चौड़ा मैदान की ओर जाने से बचने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू
    Next Article Rampur Bushahr : विज्ञान चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में डीपीएस झाकड़ी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : ग्रामीण विद्या उपासकों को बड़ी राहत, 8 साल की सेवा के आधार पर नियमित करने के आदेश

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Himachal High Court : कृषि विवि पालमपुर को हाईकोर्ट की फटकार, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को 18.60 लाख एरियर ब्याज समेत देने के आदेश

    October 15, 2026

    Himachal News: फर्जी दस्तावेजों से 7.91 करोड़ का लोन लेने के मामले में 11 दोषियों को 4-4 साल की सजा

    October 15, 2026

    Shimla: हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी होंगे अध्यक्ष

    October 14, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Accident: शिमला चिड़गांव व रोहड़ू में सड़क हादसे, जांगला के युवक समेत दो की मौत, एक घायल

    October 13, 2026

    Himachal News : कैश वैन और मोबाइल कैंटीन पर लगेगा सालाना टैक्स, 12 से 30 हजार रुपये तक की दरें प्रस्तावित

    October 13, 2026

    Lavi Mela 2026 : रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, जानें खास आकर्षण

    October 12, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 3 4
    Users Today : 38
    Total Users : 126834
    Total views : 248198
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.