Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    HP High Court : हिमाचल राज्य सहकारी बैंक कर्मियों को बड़ी राहत, 4 साल की सेवा पर मिलेगा ACPS का लाभ

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सहकारी बैंक के कर्मचारियों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाते हुए 4 साल की सेवा के बाद ACPS (एसीपीएस) के तहत अगले ग्रेड पे का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    HP High Court News : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सहकारी बैंक के कर्मचारियों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी बैंक कर्मचारी को उसकी नियमित नियुक्ति के बाद चार साल तक पदोन्नति नहीं मिलती है, तो वह नई एश्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेशन स्कीम (ACPS) के तहत अगले ग्रेड पे का लाभ पाने का हकदार होगा। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की एकल पीठ ने बैंक प्रबंधन को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे याचिकाकर्ताओं को उनकी 4 वर्ष की सेवा पूरी होने की तिथि से ही एसीपीएस (ACPS Benefit) का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें।

    एरियर भुगतान को लेकर कोर्ट की सख्त समय-सीमा

    अदालत ने याचिका दायर करने में हुई देरी को संज्ञान में लेते हुए वित्तीय एरियर के भुगतान को लेकर कुछ सीमाएं भी तय की हैं( कर्मचारियों को याचिका दायर करने की तिथि से केवल तीन वर्ष पूर्व तक की अवधि का ही एरियर (Arrears) दिया जाएगा। बैंक प्रबंधन को इस एरियर का भुगतान आदेश जारी होने के तीन महीने के भीतर करना होगा। यदि बैंक तय समय-सीमा के भीतर भुगतान करने में विफल रहता है, तो उसे बकाया राशि पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी चुकाना होगा।

    हाईकोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी: “वेतन या एसीपीएस लाभ से वंचित रखना एक निरंतर होने वाली गलती (Continuing Wrong) है। इससे कर्मचारियों को हर महीने आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, इसलिए इसे केवल समय-सीमा (Limitation) के तकनीकी आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता।”

    क्या था पूरा मामला?

    यह ऐतिहासिक आदेश अजय कुमार एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा दायर की गई दो अलग-अलग याचिकाओं का निपटारा करते हुए आया है। मामले का पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है। याचिकाकर्ताओं को सितंबर और अक्टूबर 2017 में हिमाचल राज्य सहकारी बैंक में जूनियर क्लर्क के पद पर नियुक्त किया गया था। वर्ष 2021 में उन्होंने बिना किसी पदोन्नति के अपनी चार वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली थी। इसके बाद वर्ष 2023 में उन्हें एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर प्रमोट किया गया। कर्मचारियों का तर्क था कि वर्ष 2016 में नियुक्त हुए अन्य समकक्ष कर्मियों को 4 साल पूरे होते ही एसीपीएस का लाभ दे दिया गया था, लेकिन उनके मामले में इस वित्तीय लाभ को रोक दिया गया, जो पूरी तरह से भेदभावपूर्ण और मनमाना था। हाईकोर्ट ने बैंक की सभी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए कर्मचारियों के हक में फैसला सुनाया।

    #ACPSBenefit #ARBtimes #CooperativeBankEmployees #CourtVerdict #HimachalEmployeeNews #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalStateCooperativeBank #HPHighCourt
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 26 June 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ रंग और उपाय
    Next Article Accident: रामपुर के जोगनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चालक की मौत, चार घायल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    August 6, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 4, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Scrub Typhus : IGMC में करसोग और शिमला के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव; चिकित्सकों ने जारी की एडवाइजरी

    August 4, 2026

    Shimla : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, HPPSC ने दी बड़ी राहत; आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ाई

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 0 6 5
    Users Today : 0
    Total Users : 118065
    Total views : 234136
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.