Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Shimla: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जुब्बल-कोटखाई दौरा: आपदा से हुए नुकसान का लिया जायज़ा, राहत कार्यों की समीक्षा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 6, 2025Updated:October 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई उपमंडल का दौरा किया और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने विकास भवन कोटखाई और विश्राम गृह हाटकोटी में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

    मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष उत्तरी भारत में मानसून के सीजन के दौरान सामान्य से कहीं अधिक बारिश हुई है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश को भी भारी आपदा का सामना करना पड़ा है। मंत्री ने इस बात का भी उल्लेख किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। विशेष ध्यान सेब सीज़न पर रखा गया है, ताकि बागवानों के सेब समय पर बाजार में पहुंच सकें और जन सामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    मंत्री ने कहा कि जुब्बल उपमंडल में 73 मकान प्रभावित हुए हैं, जिनमें 65 आंशिक रूप से और 8 पूर्ण रूप से प्रभावित हैं। वहीं, कोटखाई में 41 मकान प्रभावित हुए हैं और टिक्कर में 29 मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। राहत कार्यों के तहत प्रभावितों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा रही है।

    मंत्री ने बताया कि ऊपरी शिमला में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़कों को क्षति पहुंची है। इन सड़कों के मरम्मत कार्यों पर 37 करोड़ रुपये का खर्च आया है, और जुब्बल मण्डल में 172 सड़कों में से 21 बंद पड़ी हैं। इसके अलावा, कोटखाई और टिक्कर उपमंडल में भी सड़कों को नुकसान हुआ है, जिसके कारण कुल नुकसान 43 करोड़ रुपये के करीब है।

    शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को सड़कों के मरम्मत कार्य को प्राथमिकता देने और सेब सीज़न के मद्देनज़र राहत कार्यों को तेज़ गति से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, विद्युत और जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जहां विद्युत विभाग ने जुब्बल-कोटखाई मण्डल में 2 करोड़ रुपये और टिक्कर मण्डल में 14 लाख रुपये का नुकसान दर्ज किया है।

    उन्होंने यह भी बताया कि सरकार एमआईएस के तहत सेब खरीद कार्य को सुनिश्चित कर रही है और एचपीएमसी द्वारा 77 खरीद केंद्रों पर यह प्रक्रिया जारी है। अगले एक सप्ताह में सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा और सामान्य जन जीवन की बहाली की जाएगी।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के साथ मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता (लोक निर्माण विभाग), डीएफओ ठियोग, उपमंडलाधिकारी जुब्बल-कोटखाई और अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

    #AppleSeason #EducationMinisterRohitThakur #HimachalDisaster #HimachalPradeshDisasterRelief #HimachalPradeshGovernment #JubbalKotkhai #JubbalRoads #Kotkhai #MonsoonDamage #ReliefWork #RoadRepairs #Tikkar
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: एफआईआर दर्ज करने के आदेश: आकाश कोचिंग सेंटर द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का उल्लंघन
    Next Article Kullu: कुल्लू में भूस्खलन के बाद आवश्यक सेवाओं की बहाली तेज, सैंज में एयरटेल कनेक्टिविटी फिर से बहाल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 8 1
    Users Today : 1
    Total Users : 125081
    Total views : 245558
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.