Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mc Rohru: महिला शक्ति के हाथों सजेगा लोकतंत्र का पर्व, पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों को रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में आतंकवाद विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला
    • Shimla : पंजाब बॉर्डर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, लखनऊ के केमिस्ट भी दबोचा
    • Shimla : एस्मा के बावजूद हड़ताल पर गए, 37 सैहब कर्मी बर्खास्त, 300 आउटसोर्स कर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी
    • दैनिक राशिफल 21 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi: सराज में गरजे Jai Ram Thakur, बोले- विकास पर ताला लगा रही सुक्खू सरकार, पंचायत चुनावों में भी भाजपा रचेगी इतिहास
    • Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऊना में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए पांवटा साहिब के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 22 मई से कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 21, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश में गर्मी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी शिमला का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल द्वारा जारी आदेश के अनुसार संशोधित समयसारिणी तत्काल प्रभाव से 31 मई तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी।

    नई स्कूल टाइमिंग

    कक्षा 1 से 8 तक

    • सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

    कक्षा 9 से 12 तक

    • सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

    प्रशासन ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को सीधे धूप में होने वाली गतिविधियों, खेलकूद और बाहरी आयोजनों से दूर रखा जाए।

    स्कूलों को जारी किए गए विशेष निर्देश

    गर्मी से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल प्रबंधन को निम्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं—

    • विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो।
    • सभी कक्षाओं में पंखों की व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य करे।
    • गर्मी से जुड़ी आपात स्थितियों के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध हो।
    • आदेशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    22 मई से बारिश के आसार, मिलेगी राहत

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के शेष दिनों में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के प्रभाव से अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    हिमाचल में प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान

    स्थानतापमान (°C)
    ऊना44.0
    सुंदरनगर39.2
    कांगड़ा39.0
    मंडी38.3
    नाहन38.3
    बरठीं38.0
    सोलन36.5
    भुंतर35.1
    चंबा34.8
    जुब्बड़हट्टी32.8
    शिमला30.5
    कल्पा25.5

    स्वास्थ्य विभाग की सलाह

    विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : पंजाब बॉर्डर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, लखनऊ के केमिस्ट भी दबोचा

    May 21, 2026

    Shimla : एस्मा के बावजूद हड़ताल पर गए, 37 सैहब कर्मी बर्खास्त, 300 आउटसोर्स कर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी

    May 21, 2026

    Him Bus Card: 31 मई के बाद नहीं बनेंगे छात्र बस कार्ड, HRTC ने जारी की अंतिम तिथि

    May 20, 2026

    Himachal Pradesh High Court : जज करेंगे कार पूलिंग, 50% कर्मचारियों को मिलेगी वर्क फ्रॉम होम सुविधा

    May 19, 2026

    Shimla LSD Drug Case: CCTV फुटेज डिलीट करने पर होटल मालिक गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग तस्करी की जांच तेज

    May 19, 2026

    सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.