Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : पंजाब बॉर्डर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, लखनऊ के केमिस्ट भी दबोचा

    शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के फिरोजपुर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार किया है। लखनऊ के एक केमिस्ट को भी पुलिस ने पकड़ा है। बैकवर्ड लिंकेज जांच में दोनों आरोपियों की पहचान हुई।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस ने दो अलग-अलग राज्यों से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पंजाब के भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से चिट्टे के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जबकि प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध सप्लाई करने वाले लखनऊ के एक केमिस्ट को भी हिरासत में लिया गया है।

    10.300 ग्राम चिट्टा मामले में पंजाब से पकड़ा सप्लायर

    पुलिस थाना सदर शिमला में 9 मई को कपूरथला (पंजाब) के एक युवक से 10.300 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए आरोपियों से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण किया।जांच में चिट्टे की खेप के सप्लायर की पहचान आकाशदीप उर्फ आकाश (22) पुत्र चिमन सिंह निवासी मेघा पंजगरेन, जिला फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई। इसके बाद 19 मई को शिमला पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिमला पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अब तक 39 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब नौ गुना अधिक है।

    लखनऊ से प्रतिबंधित दवाइयां भेजने वाला केमिस्ट पकड़ा

    एक अन्य मामले में पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज प्रतिबंधित गोलियों की बरामदगी की जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण, व्हाट्सएप चैट, सीडीआर डेटा और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित दवाइयों की खेप उत्तर प्रदेश के लखनऊ से कुरियर के माध्यम से भेजी गई थी। मामले में बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए पुलिस ने अहमर ब्रिजास (32) पुत्र सईयद शाहाकार ब्रिजास निवासी सज्जादबाग कॉलोनी, दौलतगंज, लखनऊ को 17 मई को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लखनऊ में एक केमिस्ट शॉप संचालित करता है और वह बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों की आपूर्ति कर रहा था।

    #ChittaCase #CrimeNews #DrugSmuggling #DrugTrafficking #himachalpradesh #LucknowNews #PunjabNews #ShimlaNews #Shimlapolice
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : एस्मा के बावजूद हड़ताल पर गए, 37 सैहब कर्मी बर्खास्त, 300 आउटसोर्स कर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी
    Next Article Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026

    Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त

    August 20, 2026

    Himachal : धर्मशाला में मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम

    August 20, 2026

    Shimla : 5 से 10 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोर बनाने पर बागवानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

    August 20, 2026

    Shimla : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 10 बैठकों में गूंजेंगे आपदा, नशे और सड़कों के मुद्दे

    August 20, 2026

    Shimla: आपदा प्रभावित योजनाओं की मरम्मत के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर भेजें : उपायुक्त

    August 19, 2026

    पांवटा साहिब हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, कहासुनी के बाद की थी हत्या

    August 19, 2026

    CRIME: किन्नौर में चिट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.79 ग्राम हेरोइन और ₹1.04 लाख नकदी बरामद

    August 18, 2026

    Sirmaur : पांवटा साहिब में शिलाई के सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन

    August 18, 2026

    Shimla : अनुबंध ड्राइंग मास्टरों को हाईकोर्ट से राहत: शुरुआती तारीख से सेवा वरिष्ठता व पेंशन के लिए गिनने के आदेश

    August 18, 2026

    Himachal Pradesh : सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में स्नातक दाखिले की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ी

    August 18, 2026

    Shimla : निजी वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 4 1 9
    Users Today : 0
    Total Users : 119419
    Total views : 236172
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.