Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla : एस्मा के बावजूद हड़ताल पर गए, 37 सैहब कर्मी बर्खास्त, 300 आउटसोर्स कर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी

शिमला में ESMA लागू होने के बावजूद हड़ताल पर गए 37 सैहब कर्मी नगर निगम ने बर्खास्त कर दिए हैं। 300 आउटसोर्स कर्मियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शहर में छह दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित है।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

राजधानी शिमला में सफाई व्यवस्था को प्रभावित कर रही SEHB कर्मचारियों की हड़ताल के बीच नगर निगम शिमला ने बड़ा कदम उठाया है। ESMA (Essential Services Maintenance Act) लागू होने के बावजूद हड़ताल जारी रखने वाले 37 सैहब कर्मी बर्खास्त कर दिए गए हैं। बर्खास्त कर्मचारियों में यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष अमित भाटिया, मुख्य सलाहकार बालाराम और 34 वार्डों के सुपरवाइजर शामिल हैं। इसके अलावा SEHB सोसायटी के तहत आउटसोर्स आधार पर कार्यरत करीब 300 कर्मचारियों की नौकरी पर भी संकट मंडरा रहा है। नगर निगम ने ठेकेदार हड़ताल में शामिल आउटसोर्स कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बुधवार शाम बर्खास्तगी से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद स्वास्थ्य शाखा की ओर से कर्मचारियों के लिए अलग-अलग बर्खास्तगी पत्र जारी किए गए। हालांकि कर्मचारियों ने आदेश स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कोई भी कर्मचारी पत्र लेने नहीं पहुंचा। बता दें कि जिला दंडाधिकारी द्वारा ESMA लागू कर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को गैरकानूनी घोषित किया गया था और सभी कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम ने भी कर्मचारियों को दो बार नोटिस जारी किए, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे रहे।

शहर में बिगड़े हालात, आज पहुंचेगी केंद्रीय सफाई आयोग की टीम

पिछले छह दिनों से जारी हड़ताल के कारण शिमला शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। घरों से कूड़ा नहीं उठने के कारण कई इलाकों में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस बीच केंद्रीय सफाई आयोग की टीम गुरुवार को शिमला पहुंचेगी। शाम चार बजे बचत भवन में अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। SEHB कर्मचारी यूनियन ने आयोग के समक्ष अपनी मांगें और कर्मचारियों के साथ हो रहे व्यवहार का मुद्दा उठाने का फैसला किया है। उधर, यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह का कहना है कि कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और इसकी पूरी जानकारी आयोग के समक्ष रखी जाएगी।

#ESMA #HimachalNews #himachalpradesh #MCShimla #MunicipalCorporationShimla #SanitationWorkers #SEHBStrike #Shimla #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleदैनिक राशिफल 21 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
Next Article Shimla : पंजाब बॉर्डर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, लखनऊ के केमिस्ट भी दबोचा
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kumarsain: कुमारसैन पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, 6.70 करोड़ की सड़क परियोजना जल्द होगी पूरी, विकास कार्यों को दी गति

July 5, 2026

Himachal : मेधावियों के लिए लैपटॉप-टैबलेट योजना में बड़ा बदलाव, अब सीधे बैंक खातों में आएंगे ₹16,000

July 4, 2026

Himachal : जॉब ट्रेनीज को मिलेगा 15 दिन का पितृत्व अवकाश; स्वतंत्रता सेनानियों की विवाहित बेटियों-पोतियों को भी आरक्षण

July 4, 2026

Shimla : हिमाचल वन विकास निगम के कर्मचारियों को सौगात: 3% डीए और बोनस को मंजूरी, दैनिक मजदूरी भी बढ़ी

July 3, 2026

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: समय से पहले नहीं भंग होंगी पांगी और लाहौल-स्पीति की पंचायतें, सरकार के फैसले पर रोक

July 2, 2026

Shimla : पुलिस का बड़ा एक्शन: मोहाली से दबोचा चिट्टा सप्लायर, अपर शिमला में फैला रखा था नशे का जाल

July 2, 2026

Shimla : हिमाचल में अनुकंपा आधार पर नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, आयु सीमा पार होने पर दावा होगा समाप्त

July 1, 2026

Manisha Murder Case : शिमला पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी विवाद में भाई हिमांक ने ही करवाई थी हत्या

July 1, 2026

Shimla: शिमला शहर से सब्जी, अनाज और लकड़ मंडी होंगी शिफ्ट, मेहली के पास 300 बीघा भूमि का प्रशासन ने किया निरीक्षण

June 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 1 2 6
Users Today : 1
Total Users : 114126
Total views : 227220
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.