Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    HRTC: एचआरटीसी चालक परिचालक हड़ताल से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था में जुटा परिवहन विभाग

    24 जून को प्रस्तावित एचआरटीसी चालक एवं परिचालक हड़ताल के मद्देनजर शिमला परिवहन विभाग ने वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था के लिए निजी बस ऑपरेटरों, टैक्सी यूनियनों और शिक्षण संस्थानों से सहयोग मांगा है। हड़ताल की स्थिति में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक एवं परिचालक संघ द्वारा 24 जून, 2026 को प्रस्तावित हड़ताल की सूचना के बाद प्रदेशभर में हजारों यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। विशेष रूप से दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूली छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों तथा दैनिक आवागमन पर निर्भर लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि हड़ताल की स्थिति में एचआरटीसी की बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे आम जनता की आवाजाही पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के निजी बस ऑपरेटरों, टैक्सी यूनियनों, शिक्षण संस्थानों तथा अन्य परिवहन सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि बस सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति में यात्रियों को राहत मिल सके। निजी बस संचालकों को प्रभावित एवं महत्वपूर्ण रूटों पर सेवाएं संचालित करने के लिए विशेष परमिट लेने हेतु आवेदन करने का आग्रह किया गया है।

    इसके अलावा निजी शिक्षण संस्थानों, स्कूल वाहन संचालकों तथा अन्य अधिकृत परिवहन संचालकों से भी आवश्यकता पड़ने पर अपने वाहन और प्रशिक्षित चालक उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया है। टैक्सी यूनियनों और अन्य सार्वजनिक परिवहन संगठनों से भी पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध रखने की अपील की गई है, ताकि यात्रियों को आवागमन में न्यूनतम कठिनाई का सामना करना पड़े।

    हड़ताल का सबसे अधिक असर उन ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ सकता है जहां एचआरटीसी ही लोगों के लिए एकमात्र सार्वजनिक परिवहन साधन है। कई क्षेत्रों में विद्यार्थियों की परीक्षाएं, कर्मचारियों की कार्यालय उपस्थिति और मरीजों की अस्पताल यात्राएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को निजी वाहनों या महंगे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। परिवहन विभाग ने बताया कि स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित बस सेवाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा आवश्यक होने पर वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करें। साथ ही आपातकालीन या आवश्यक यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने सभी परिवहन संगठनों, निजी बस संचालकों, टैक्सी ऑपरेटरों, शिक्षण संस्थानों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आम जनता को होने वाली असुविधा को कम किया जा सकता है। विभाग प्रभावित मार्गों पर वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी और आवश्यक कदम उठा रहा है।

    #BreakingNews #BusStrike #HimachalNews #himachalpradesh #HRTC #HRTCStrike #PublicTransport #ShimlaNews #TaxiUnion #TransportDepartment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: 26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
    Next Article Boxing: शिमला के रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप, विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया शुभारंभ
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Himachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Shimla : आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लावारिस कुत्ते का हमला; 25 मीटर घसीटकर जंगल की ओर ले गया, चीखें सुन पहुंचे लोग

    September 21, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 8 0 6
    Users Today : 68
    Total Users : 123806
    Total views : 243550
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.