Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Boxing: शिमला के रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप, विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया शुभारंभ

    शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया। प्रतियोगिता में भारत सहित कई देशों के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ऐतिहासिक रिज मैदान अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बतौर मुख्यातिथि विस अध्यक्ष

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

    अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह राजनीति के एक दिग्गज नेता थे और उनकी स्मृति में आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल जगत के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लिए भी एक नई मिसाल स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों के कारण हिमाचल प्रदेश को देशभर में एक अलग पहचान मिली है। वर्तमान प्रदेश सरकार भी उनके आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन से प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन को करीब से देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से शिमला एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है। यह आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    चैंपियनशिप में भारत के मुक्केबाज श्रीलंका, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ रोमांचक मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।

    इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, विधायक हरदीप सिंह बावा, उपमहापौर उमा कौशल, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #Boxing #himachalpradesh #InternationalBoxing #KuldeepPathania #ProBoxingChampionship #RidgeShimla #Shimla #SportsNews #VirbhadraSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHRTC: एचआरटीसी चालक परिचालक हड़ताल से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था में जुटा परिवहन विभाग
    Next Article Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

    July 20, 2026

    FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो

    July 20, 2026

    Vaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने

    July 5, 2026

    Boxing: किसान की बेटी तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य, रामपुर और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

    July 3, 2026

    Rohru: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका, बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    June 30, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी में खेलों का रोमांच: येलो टीम ने जीती महिला क्रिकेट, वाइपर्स एफसी बना फुटबॉल चैंपियन

    June 29, 2026

    Rampur Bushahr: पाटबंगला मैदान में खेलों की गूंज, पहले दिन पुलिस, पीजी कॉलेज, वोल्टेज वॉरियर्स और राजस्व विभाग विजयी

    June 28, 2026

    Shimla: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने खिलाड़ियों संग बैठकर किया भोजन, आत्मीय व्यवहार ने जीता सभी का दिल

    June 28, 2026

    Rampur Bushahr: लव ब्रदर्स स्पार्टन बने DJ Nation Sports Fest 2026 क्रिकेट चैंपियन, चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि पर किया कब्जा

    June 26, 2026

    Boxing: अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री बोले— खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं

    June 24, 2026

    Boxing: राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आदवती और अंकुश चमके

    June 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 4 7
    Users Today : 20
    Total Users : 117847
    Total views : 233826
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.