Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: किन्नौर में पहली बार ‘किन्नौर बर्ड फेस्टिवल’ 8–10 मई तक, जैव विविधता संरक्षण और स्लो टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

    किन्नौर के कल्पा कंडे में 8 से 10 मई तक पहली बार ‘किन्नौर बर्ड फेस्टिवल’ आयोजित होगा। यह उत्सव ग्लोबल बिग डे के साथ समन्वित रहकर जैव विविधता संरक्षण, युवाओं के प्रशिक्षण और स्लो टूरिज्म को बढ़ावा देगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    जिला किन्नौर में क्षेत्र की समृद्ध प्राकृतिक विरासत के संरक्षण और उत्सव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 से 10 मई तक पहली बार कल्पा कंडे के ‘गोली’ नामक स्थान पर ‘किन्नौर बर्ड फेस्टिवल’ आयोजित किया जाएगा। यह उत्सव 9 मई को होने वाले ‘ग्लोबल बिग डे’ और ‘हिमालयन बर्ड काउंट’ के साथ समन्वित रहेगा।

    उपायुक्त किन्नौर, डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य किन्नौर और हिमालयी क्षेत्र की अद्वितीय जैव विविधता को उजागर करना और स्थानीय समुदायों तथा प्रकृति के बीच संबंध को मजबूत करना है। यह आयोजन संरक्षण और सतत विकास के सिद्धांतों पर आधारित होगा तथा ‘स्लो टूरिज्म’ को बढ़ावा देगा, जिससे पर्यावरण, स्थानीय संस्कृति और पारिस्थितिकी का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

    फेस्टिवल के दौरान युवाओं के सशक्तिकरण और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत 20 चयनित प्रतिभागियों को ‘नेचर गाइड प्रशिक्षण कार्यशाला’ के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे जैव विविधता के स्थानीय दूत बन सकें। इसके अलावा 30 विद्यार्थियों को इंटरैक्टिव शिक्षण सत्रों में शामिल किया जाएगा, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिज्ञासा बढ़े।

    इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश भर से शोधकर्ता, लेखक और प्रकृति विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो विभिन्न सत्रों, कार्यशालाओं और फील्ड आधारित गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेंगे। फेस्टिवल के दौरान किन्नौर की सांस्कृतिक समृद्धि को भी प्रदर्शित किया जाएगा। स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और लोक परंपराओं को मंच देकर क्षेत्र की पारंपरिक पहचान को सशक्त किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन किन्नौर, एयूएम किन्नौर (स्थानीय संस्था), हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग, वन विभाग और नेचर कंजरवेशन फाउंडेशन का सहयोग रहेगा।

    #Biodiversity #BirdWatching #EcoTourism #himachalpradesh #HimalayanBirds #kinnaur #KinnaurBirdFestival #NatureConservation #SlowTourism
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान में माहर रेजिमेंट द्वारा “ऑपरेशन सिन्दूर” पर जागरूकता प्रेजेंटेशन
    Next Article Rampur Bushahr: नगर परिषद रामपुर चुनाव: स्क्रूटनी में सभी नामांकन वैध, अब 6 मई की नाम वापसी पर नजर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026

    Kinnaur: 2.19 करोड़ की लागत से बने एकलव्य विद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण, शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर

    August 3, 2026

    Himachal : शिपकी ला के रास्ते छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, 16 व्यापारी सामान लेकर तिब्बत रवाना

    August 2, 2026

    किन्नौर में बड़ा हादसा: NH-5 पर 100 मीटर नीचे सतलुज में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत

    August 2, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के पांच सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

    July 29, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

    July 23, 2026

    Kinnaur: शिपकिला-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से होगा शुरू, 30 नवंबर तक चलेगा कारोबार

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 0 9
    Users Today : 0
    Total Users : 118609
    Total views : 234937
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.